Home
Class 6
HINDI
पशुओं के कल्याण के लिए काम कर रहे बहुत स...

पशुओं के कल्याण के लिए काम कर रहे बहुत से संगठन सरकार और चिड़ियाघर के अधिकारियों से आग्रह करते रहे हैं कि मानव मनोरंजन के लिए सर्कसों में पशुओं का उपयोग बन्द किया जाए। वे चाहते हैं कि बाघों और हाथियों को जंजीरों से मुक्त किया जाए और उन्हें प्राकृतिक निवासों में रहने दिया जाए जहाँ वे स्वतन्त्रता से घूम सकें। जिस प्रकार हम सब स्वतन्त्र पैदा हुए हैं और अपनी स्वतन्त्रता को प्यार करते हैं उसी प्रकार पशु भी स्वतन्त्रता चाहते हैं। हमें कोई अधिकार नहीं है कि उनसे गुलामों जैसा व्यवहार करें, उनकी स्वतन्त्रता छीनें और बिना किसी अपराध के कैदियों जैसा जीवन जीने के लिए उन्हें बाध्य करें।
पहले वाक्य में प्रयुक्त 'आग्रह' शब्द का अर्थ है

A

निवेदन करना

B

आदेश देना

C

बाध्य करना

D

अनुमति देना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

आग्रह शब्द का अर्थ निवेदन करना है।
Promotional Banner