Home
Class 6
HINDI
चित्तौड़ वर्तमान राजस्थान राज्य का एक जि...

चित्तौड़ वर्तमान राजस्थान राज्य का एक जिला है। यह मुस्लिम आक्रमणकारियों से लोहा लेने वाले मेवाड़ राज्य के राजाओं की राजधानी था। अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 ई. में चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया था। बाद में राजपूतों ने 1308 ई. में चित्तौड़ पर पुनः अधिकार कर लिया। अकबर के शासनकाल में भी राजपूतों ने अकबर से वीरतापूर्वक मुकाबला किया। महाराणा प्रताप जैसे वीर और साहसी राजा ने जंगलों में भटकना तो स्वीकार कर लिया, किन्तु अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। अनेक राजपूत रानियों ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए आग में जलकर जौहर कर लिया। चित्तौड़ में निर्मित विजय स्तम्भ, कीर्ति स्तम्भ और किला राजपूतों की वीरता की गाथा सुनाते हैं।
राजपूत रानियाँ अपने सतीत्व की रक्षा के लिए क्या करती थी?

A

भाग जाती थी

B

आग में जलकर जौहर करती थी

C

युद्ध करती थी

D

उपरोक्त में से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

आग में जलकर जौहर करती थी
Promotional Banner