Home
Class 6
HINDI
वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है।...

वाराणसी को काशी और बनारस भी कहा जाता है। यह गंगा के किनारे बने घाटों के लिए प्रसिद्ध है। वाराणसी का विश्वनाथ मन्दिर एक प्रसिद्ध मन्दिर है। वाराणसी का हिन्दू विश्वविद्यालय शिक्षा का प्रमुख केन्द्र है। इसकी स्थापना महामना मदनमोहन मालवीय ने लोगों की संहायता से की थी। वाराणसी से 10-12 किमी की दूरी पर एक स्मरणीय स्थान है-सारनाथ। यहाँ पर एक पुराना स्तूप है। सारनाथ में बुद्ध ने अपने पाँच शिष्यों को सबसे पहले बौद्ध धर्म की शिक्षा दी थी। सारनाथ में बुद्ध के अनेक स्तूप हैं। यहाँ श्रीलंका, थाईलैण्ड, चीन, जापान देशों द्वारा बनवाए गए मन्दिर भी प्रसिद्ध हैं। सारनाथ में एक राजकीय संग्रहालय है। इसमें बहुत-सी मूर्तियाँ रखी गई हैं। यहाँ सम्राट अशोक के चार सिंहों वाला स्तम्भ भी रखा गया है। यह हमारा राज चिह है। बताओं-इस चिह को तुमने कहाँ-कहाँ देखा है? वाराणसी, जरी और रेशम के काम के लिए प्रसिद्ध है। प्रसिद्धशहनाई वादक स्वर्गीय बिस्मिल्लाह खाँ और तबला वादक किशनजी महाराज वाराणसी के रहने वाले थे।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की

A

दीनदयाल उपाध्याय ने

B

भीमराव अम्बेडकर ने

C

मदनमोहन मालवीय ने

D

राजीव गाँधी ने

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

मदनमोहन मालवीय ने
Promotional Banner