Home
Class 6
HINDI
राज्याभिषेक के बाद भी शिवाजी ने अपना विज...

राज्याभिषेक के बाद भी शिवाजी ने अपना विजय अभियान जारी रखा। बीजापुर और कर्नाटक पर आक्रमण करके समुद्रतट के सारे प्रदेशों को अपने अधिकार में कर लिया। शिवाजी ने ही सबसे सुव्यवस्थित ढंग से पहले नौसेना का संगठन किया। शिवाजी महान दूरदर्शी थे और वे यह जानते थे कि भविष्य में देश को नौसेना की भी आवश्यकता होगी।
शिवाजी सभी धर्मों का समान आदर करते थे। राज्य के पदों के वितरण में भी कोई भेद-भाव नहीं रखते थे। उनके राज्य में स्त्रियों का बड़ा सम्मान किया जाता था। युद्ध में यदि शत्रु पक्ष की कोई महिला उनके अधिकार में आ जाती, तो वे उसका सम्मान करते थे और उसे उसके पति अथवा माता-पिता के पास पहुँचा देते थे। उनका राज्य धर्मनिरपेक्ष राज्य था। उनके राज्य में हर एक व्यक्ति को धार्मिक स्वतन्त्रता थी। अत्याचार के दमन को वे अपना कर्तव्य समझते थे, इसीलिए सेना संगठन को विशेष महत्त्व देते थे। सैनिकों की सुख-सुविधा का वे विशेष ध्यान रखते थे। शिवाजी के राज्य में अपराधी को दण्ड अवश्य मिलता था। जब उनका पुत्र शम्भाजी अमर्यादित व्यवहार करने लगा, तो उसे भी शिवाजी के आदेश से बन्दी बना लिया गया था।
शिवाजी ने कहाँ पर आक्रमण करके समुद्रतट के सारे प्रदेशों को अपने अधिकार में ले लिया?

A

अदोलाबाद व केरल पर

B

कर्नाटक व बीजापुर पर

C

अहमदनगर एवं मुम्बई पर

D

गाँधी नगर व दमन पर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

कर्नाटक व बीजापुर पर
Promotional Banner