Home
Class 6
CHEMISTRY
पदार्थों के पृथक्करण की विधियों का वर्णन...

पदार्थों के पृथक्करण की विधियों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पदार्थों के पृथक्करण की विधियाँ निम्न प्रकार से हैं -
(i) हस्त चयन-इस विधि में अनाज से पत्थर, भूसे आदि के कणों को हाथ से चुनकर अलग किया जाता है।
(ii) थ्रेशिंग-यह डंडियों से अन्नकणों को अलग करने की प्रक्रिया है। इसमें डंडियों को पीटकर उनसे अन्नकणों को पृथक् किया जाता है।
(iii) निष्यावन-किसी मिश्रण के अवयवों को हवा गुजारकर पृथक करने की विधि .निष्पावन. कहलाती है। किसान प्रायः इस विधि का उपयोग हल्के भूसे से अनाज को पृथक् करने में करते हैं।
(iv) चालन-इस विधि में छोटे कण तो चालनी के छिद्रों से निकल जाते हैं जबकि बड़ी अशुद्धियाँ चालनी में ही रह जाती हैं।
(v) अवसादन-अविलेय ठोस के जल में बैठने की प्रक्रिया अवसादन कहलाती है।
(vi) निस्तारण-जमी हुई अशुद्धियों के ऊपर से जल को पृथक् करने की क्रिया निस्तारण कहलाती है।
(vii) निस्पंदन (फिल्टर करना)-इस विधि द्वारा ठोस कणों को द्रव से अलग किया जाता है।
Promotional Banner