Home
Class 7
BIOLOGY
उदाहरण सहित समझाइए कि उष्णकटिबंधीय वर्षा...

उदाहरण सहित समझाइए कि उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में अनेक जंतु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में चूँकि जन्तुओं की जनसंख्या अधिक होती है, अत: उनमें भोजन और आश्रय के लिए सघन प्रतिस्पर्धा रहती है। इस कारण अनेक जन्तु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं। उदाहरणस्वरूप
(i) इन वनों में पाये जाने वाले लाल नेत्रों वाले मेंढक के पैर के तलवे चिपचिपे होते हैं, जो उन्हें उन वृक्षों पर चढ़ने में सहायता करते हैं, जिन पर वे रहते हैं।
(ii) वृक्षों पर रहने में सहायता के लिए बंदरों की लम्बी ती है, जो शाखाओं को पकड़ने में सहायक होती है। इनके हाथ-पैर ऐसे होते हैं, जिससे ये आसानी से शाखाओं को थामे रहते हैं।
(iii) इन वनों में पाये जाने वाले टूकन नामक पक्षी की लम्बी, बड़ी चोंच होती है, जिसकी सहायता से वह ऐसी शाखाओं में लगे फलों तक पहुँच सकता है, जो बहुत कमजोर होती हैं और उसका भार नहीं सहन कर सकती हैं।
(iv) लॉयन टेल्ड लंगूर भी वृक्षों पर आसानी से चढ़ जाता है और अपने जीवन का अधिकांश समय वृक्षों पर ही व्यतीत करता है। यह मुख्यतः फल खाता है। बीज, कोमल पत्तियाँ, तने, पुष्प और कलियाँ भी खाता है।
इस प्रकार स्पष्ट है कि उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में रहने वाले अनेक जंतु वृक्षों पर रहने के लिए अनुकूलित होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मौसम , जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|13 Videos
  • मृदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • वन : हमारी जीवन रेखा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|1 Videos