Home
Class 7
BIOLOGY
ध्रुवीय क्षेत्रों में रहने वाले पक्षी प्...

ध्रुवीय क्षेत्रों में रहने वाले पक्षी प्रवास क्यों करते हैं? उनके प्रवास के बारे में आप क्या जानते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ध्रुवीय क्षेत्रों में रहने वाले पक्षियों को जीवित रहने के लिए अपने शरीर को गर्म रखना आवश्यक होता है । इसी कारण अनेक प्रकार के पक्षी सर्दियों के आते ही अपेक्षाकृत गर्म स्थानों पर प्रवास के लिए चले जाते हैं। सर्दियाँ समाप्त होने पर वे पुनः अपने आवास पर वापस लौट आते हैं।
प्रवासी पक्षी इसके लिए 15000 किमी. तक की लम्बी . यात्रा भी करते हैं। ये अधिक ऊँचाई पर उड़ान भरते हैं जहाँ वायु प्रवाह उड़ान में सहायक होता है। ये वर्ष दर वर्ष एक ही स्थान पर प्रवास के लिए आते रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें दिशा का सहजबोध होता है। मार्गदर्शन के लिए संभवतः ये कुछ भू-चिन्हों (Land mark) का भी उपयोग करते हैं। संभवत: अनेक पक्षियों को दिन में सूर्य से और रात्रि में तारों से मार्गदर्शन मिलता है। ऐसा भी प्रमाण है कि पक्षी दिशा का पता लगाने के लिए पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का उपयोग करते हैं।
भारत में भी अनेक पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। इनमें राजस्थान का भरतपुर तथा हरियाणा का सुल्तानपुर प्रमुख स्थान हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मौसम , जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|13 Videos
  • मृदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • वन : हमारी जीवन रेखा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|1 Videos