Home
Class 7
CHEMISTRY
भेड़ से प्राप्त रेशों को स्वेटर बुनने मे...

भेड़ से प्राप्त रेशों को स्वेटर बुनने में उपयोग की जाने वाली ऊन में कैसे परिवर्तित किया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रेशों को ऊन में परिवर्तित करना-स्वेटर बुनने वाली अथवा शॉल बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली ऊन एक लम्बी प्रक्रिया द्वारा प्राप्त उत्पाद होती है, जिसमें निम्नलिखित चरण सम्मिलित हैं
चरण 1-भेड़ के बालों को त्वचा की पतली परत के साथ शरीर से उतार लिया जाता है। यह प्रक्रिया .ऊन की कटाई कहलाती है। सामान्यत: बालों को गर्मी के मौसम में काटा जाता है । बाल ऊनी रेशे प्रदान करते हैं। इन्हीं ऊनी रेशों को संसाधित करके ऊन का धागा बनाया जाता है।
चरण 2-त्वचा सहित उतारे गये बालों को टंकियों में डालकर अच्छी तरह से धोया जाता है, जिससे उनकी चिकनाई, धूल और गर्त निकल जाए। यह प्रक्रम.अभिमार्जन. कहलाता है। आजकल, अभिमार्जन मशीनों द्वारा किया जाता है।
चरण 3-अभिमार्जन के बाद छंटाई करके रोमिल अथवा रोयेंदार बालों को कारखानों में भेज दिया जाता है, जहाँ विभिन्न गठन वाले बालों को पृथक् किया जाता है।
चरण 4-इसमें बालों में से छोटे-छोटे कोमल व फूले हुए रेशों को छाँट लिया जाता है, जो .बर. कहलाते हैं। . इसके बाद रेशों का पुनः अभिमार्जन कर उन्हें सुखा लेते हैं। इस प्रकार प्राप्त उत्पाद ही धागों के रूप में काते जाने के लिए उपयुक्त ऊन होती है।
चरण 5-रेशों की विभिन्न रंगों में रंगाई की जाती है, क्योंकि भेड़ अथवा बकरी की सामान्य ऊन काली, भूरी अथवा सफेद होती है।
चरण 6-इस चरण को .रीलिंग. कहते हैं। इसमें रेशों को सीधा करके सुलझाया जाता है और फिर लपेटकर उनसे धागा बनाया जाता है। लम्बे रेशों को कातकर स्वेटरों की ऊन के रूप में और अपेक्षाकृत छोटे रेशों को कात कर ऊनी वस्त्र बुनने में उपयोग किया जाता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. भेड़ से प्राप्त रेशों को स्वेटर बुनने में उपयोग की जाने वाली ऊन में कै...

    Text Solution

    |

  2. क्रोमेटोग्राफी का उपयोग पेड़-पौधों में उपस्थित औषधियों को ..... करने म...

    Text Solution

    |

  3. रेशों से ऊन निकालने की प्रक्रिया

    Text Solution

    |

  4. दोहरान |रेशों से ऊन संसाधित करना |ऊन की कोटि |सारांश

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित में से कौन सा उत्पाद प्राप्त किया जाता है?

    Text Solution

    |

  6. एक दवा तैयार करने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जाता है, ज...

    Text Solution

    |

  7. मैग्नीशियम के निष्कर्षण धातुकर्म में निम्नलिखित में से किस प्रक्रम का ...

    Text Solution

    |

  8. पेट्रोरसायन उद्योग में एल्कोहॉल को कौनसे गर्म पदार्थ पर से गुजारने पर ...

    Text Solution

    |

  9. कैंसर के उपचार में निम्नलिखित में से किस संकुल का उपयोग किया जाता है?

    Text Solution

    |