Home
Class 7
CHEMISTRY
डॉक्टरी थर्मामीटर पर संक्षिप्त टिप्पणी ल...

डॉक्टरी थर्मामीटर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग हम अपने शरीर के ताप को मापने के लिए करते हैं। इसमें एक लम्बी, बारीक तथा एक समान व्यास की काँच की नली होती है। इसके एक सिरे पर एक बल्ब होता है। बल्ब में पारा भरा होता है। बल्ब के बाहर नली में पारे की एक पतली चमकीली धारी देखी जा सकती है। थर्मामीटर पर ताप मापने का एक मापक्रम (स्केल) दिखाई देता है जो सेल्सियस स्केल होता है, जिसे `""^(@)C` द्वारा दर्शाते हैं। इस थर्मामीटर से हम `35^(@) C ` से `42^(@) C ` तक के ताप ही माप सकते हैं।
Promotional Banner