Home
Class 7
CHEMISTRY
डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग करते समय हमें...

डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग करते समय हमें क्या-क्या सावधानियाँ अपनानी चाहिए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग करते समय हमें निम्नलिखित सावधानियों को अपनाना चाहिए
(i) थर्मामीटर को उपयोग से पहले और बाद में किसी पूतिरोधी (ऐंटीसेप्टिक) घोल से अच्छे से धोना चाहिए।
(ii) उपयोग से पहले थर्मामीटर में पारे का तल `35^(@)` C से नीचे होना चाहिए।
(iii) थर्मामीटर को पढ़ते समय पारे का तल दृष्टि रेखा की सीध में होना चाहिए।
(iv) इसका उपयोग करते समय इसे बल्ब से नहीं पकड़ना चाहिए।
Promotional Banner