Home
Class 7
CHEMISTRY
जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रास...

जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(क) जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।
(i) पहले मोमबत्ती पिघलती है, फिर वाष्पीकृत होती है और उसके बाद जलती है।
(ii) जब तक कि पिघले मोम को वापस ठोस किया जा सके और कोई नया पदार्थ न बने, तब तक मोम का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है।
(iii) जब मोम की भाप जलती है तब धुआँ और कार्बन डाई-आक्साइड गैस बनते हैं, जो कि नए पदार्थ हैं । अतः अब यह एक रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि रासायनिक परिवर्तन में ही नए पदार्थ बनते हैं।
(ख) शुष्क सेल का प्रयोग करके टॉर्च-बल्ब को जलाना भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों का एक अन्य उदाहरण है।
(i) जब बल्ब जलता है, तब इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। अत: यह एक भौतिक अभिक्रिया है।
(ii) बल्ब को शुष्क सेल से विद्युत इसके अंदर स्थित रासायनिक पदार्थों से मिलती है। शुष्क सेल में रासायनिक पदार्थ स्थित होते हैं, जो धीरे-धीरे नए पदार्थों में बदल जाते हैं और अंत में सेल बेकार हो जाता है। इस प्रकार यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
Promotional Banner