Home
Class 7
CHEMISTRY
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, ...

कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाना-निम्नलिखित क्रियाकलाप के द्वारा कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाए जा सकते हैं
(i) एक बीकर में लगभग एक कप जल लेते हैं और उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाते हैं।
(ii) अब इस जल को गर्म करते हैं। जब जल उबलना आरम्भ कर देता है, तब इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण निरन्तर चलाते हुए मिलाते हैं।

(iii) कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखते हैं जब तक कि उसमें और कॉपर सल्फेट घोलना संभव न हो।
(iv) अब विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लेते हैं और ठंडा होने देते हैं।
(v) कुछ समय बाद हम देखते हैं कि कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बीकर के पेंदे में बनने लग गये हैं।
Promotional Banner