Home
Class 7
CHEMISTRY
समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्ष...

समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल (अथवा जलवाष्प) दोनों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। यदि वायु में आर्द्रता की मात्रा अधिक होती है अर्थात् नमी अधिक होती है, तो जंग जल्दी लगती है। चूंकि समुद्रतटीय क्षेत्रों में समुद्र की उपस्थिति के कारण हवा में नमी बहुत अधिक होती है, इसलिए यहाँ पर लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक व जल्दी लगता है। इसके विपरीत रेगिस्तानी क्षेत्रों में जल की कमी के कारण वायु शुष्क रहती है, इस कारण इन क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं पर जंग बहुत धीरे और कम लगता है।
Promotional Banner