Home
Class 11
BIOLOGY
प्रोटीन , वसा व तेल अमीनो अम्लों का विश्...

प्रोटीन , वसा व तेल अमीनो अम्लों का विश्लेषणात्मक परीक्षण बताइए एवं किसी भी फल के रस , लार , पसीना तथा मूत्र में इनका परीक्षण करें ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटीन का विश्लेषणात्मक परीक्षण-अण्डे की सफेदी, दूध, सेम, मटर, पनीर, मांस, मछली, सोयाबीन इत्यादि में प्रोटीन मिलता है जिससे यह परीक्षण किया जा सकता है | इनमें से किसी को भी आसुत जल में घोलकर विलयन बना लिया जाता है, यही विलयन परीक्षण करने के लिए अज्ञात विलयन के रूप में काम लिया जाता है |
(1) वाइयुरेट परीक्षण-
सामग्री-परखनली, आसवित जल, स्प्रिट लैम्प, टेस्ट-ट्यूब होल्डर |
परीक्षण विधि-एक परखनली में थोड़ा-सा परीक्षण के लिए दिए पदार्थ को लेकर उसमें 40% NaOH विलयन को मिलाओ जिससे वह तेज क्षारीय बन जावे | ततपश्चात उसमें 1% कॉपर सल्फेट विलयन की दो बुँदे डालो |
प्रेक्षण-यदि परीक्षण के लिए दिए पदार्थ में प्रोटीन है तो विलयन बैंगनी या गुलाबी रंग का हो जाता है | (यह अभिक्रिया प्रोटीन की पेप्टाइड बंधता के कारण होती है और पेप्टाइड प्रत्येक प्रकार की प्रोटीन में होती है | अत: यह सब प्रकार की प्रोटीन की अनुकूल अभिक्रिया है |)
निष्कर्ष - दिए गए परीक्षण पदार्थ में प्रोटीन हैं |
(2) जेन्थोप्रोटिक परीक्षण-
परीक्षण विधि-(अ) प्रोटीन के 5% विलयन के 3 घनसेमी (cc) एक परखनली में लेकर उसमे 1 घनसेमी (cc) सांद्र नाइट्रिक अम्ल मिलाओ | (ब) इससे सफेद रंग का अवक्षेप बनता है जो कि गरम करने पर पिले रंग में बदल जाता है और घुलकर पिले रंग का विलयन बनाता है | (स) अब इस विलयन को ठण्डा करके इसमें सोडियम हाइड्रॉक्साइड के क्रिस्टल डालो | (द) इससे पीले रंग का विलयन नारंगी रंग में बदल जाता है |
निष्कर्ष-दिए गए अज्ञात विलयन में प्रोटीन उपस्थित है |
वसा व तेल का विश्लेषणात्मक परीक्षण-मक्खन, घी, तेल, क्रीम इत्यादि में वसा प्रचुर होती है जिससे यह परीक्षण किया जा सकता है | ये सभी अज्ञात विलयन के रूप में काम में ली जाती हैं |
परीक्षण विधि-(1) विलेयता परीक्षण-चार परखनलियां लेकर उनमें A, B, C व D अंकित करके क्रमश: 5 घनसेमी (cc) जल, ईथर, क्लोरोफार्म व ऐल्कोहॉल लो | प्रत्येक में वसा (जैतून के तेल) की 3-3 बूँद मिलाओ |
प्रेक्षण-
परखनली A = वसा (तेल) जल में नहीं मिलती एवं तैरती है |
परखनली B = वसा ईथर में मिल जावेगी |
परखनली C = वसा क्लोरोफार्म में मिल जावेगी |
परखनली D = वसा (तेल) ऐल्कोहॉल में तली में डूब जाती है व गरम करने पर विलेय है |
निष्कर्ष-चूँकि वसा जल में अघुलनशील व ईथर, क्लोरोफार्म में घुलनशील है तथा एल्कोहॉल में गर्म करने पर विलेय है | अत: दिया हुआ पदार्थ वसा है |
डाई परीक्षण-एक परखनली लेकर उसमे वसा (जैतून के तेल की 20 बूँद) लो | इसमें एक चुटकी सूडान IV पाउडर मिलाकर अच्छी तरह हिलाओ | अगर आवश्यकता पड़े तो इसे हल्का-सा गर्म भी करो |
प्रेक्षण- 5 मिनट पश्चात डाई (stain) घुल जाती है | ऊपरी परत लाल रंग की भी हो सकती है | सूडान III के साथ भी यह प्रेक्षण प्राप्त होता है |
निष्कर्ष-चूँकि सूडान रंग केवल वसा में विलेय है अत: परीक्षण के लिए दिया पदार्थ वसा है |
मूत्र में एल्ब्यूमिन प्रोटीन का परीक्षण
`{:(1.,"एक परखनली में 3ml नमूने का मूत्र ले, अब इसमें 3ml","विलयन का रंग सफेद दूधिया हो जाता है |","एल्ब्यूमिन निश्चित उपस्थित है |"),(,"सल्फोसिलिक अम्ल (3%) मिलाये |",,),(2.,"एक परखनली में 3 (ml) नमूने का मूत्र ले इसमें 5 (ml)","विलयन में दूधिया छल्ला बनता है |","एल्ब्यूमिन उपस्थित है |"),(,"राबर्ट घोल धीरे-धीरे परखनली की दीवार के सहारे मिलाये |",,):}`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न) |10 Videos
  • जैव अणु

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न) |10 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |34 Videos
  • तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|22 Videos
SANJEEV PUBLICATION-जैव अणु -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
  1. प्रोटीन , वसा व तेल अमीनो अम्लों का विश्लेषणात्मक परीक्षण बताइए एवं कि...

    Text Solution

    |

  2. नॉन-रिड्यूसिंग शर्करा होती है-

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित में से किस एक जैव अणु को सही विशिष्टता दी गई है-

    Text Solution

    |

  5. मानव इन्सुलिन के दो पॉलीपेप्टाइड आपस में किसके द्वारा संयोजित होते हैं...

    Text Solution

    |

  6. निम्न को सुमेलित कर दिए गए विकल्पों में से सही युग्म का चयन कीजिए- {...

    Text Solution

    |

  7. काइटिन है-

    Text Solution

    |

  8. अधिकांश प्रोटीनों के त्रिविमीय वलन को स्थिर रखने में निम्नलिखित में से...

    Text Solution

    |

  9. शर्करा के दो अभिलाक्षणिक कार्यात्मक समूह कौन से हैं-

    Text Solution

    |

  10. DNA उपस्थित होता है-

    Text Solution

    |

  11. किसमें स्वयं का DNA पाया जाता है-

    Text Solution

    |

  12. नीचे दिये जा रहे आरेखीय निरूपण में संजीव ऊत्तकों में पाये जाने वाले एक...

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित जैव अणुओं में से किस में फॉस्फोडाइएस्टर बंध होता है-

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-

    Text Solution

    |

  15. पेप्टाइड बंध के निर्माण के लिए उत्प्रेरक की तरह कार्य करने वाला प्रोटी...

    Text Solution

    |

  16. एंजाइम क्रिया के संदर्भ में उस विकल्प को चुनिए जो गलत है-

    Text Solution

    |

  17. एंजाइमों से संबंधित नीचे दिये जा रहे कथनों में से तीन कथन सही है और ए...

    Text Solution

    |

  18. एंजाइमों के संदर्भ में कौनसा कथन उचित है?

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में से कौन - सा कथन दिए गए ग्राफ का सही वर्णन करता है ?

    Text Solution

    |

  20. नीचे दिए गए चित्र में एक एंजाइम द्वारा क्रियाधार का उत्पाद में परिवर्त...

    Text Solution

    |

  21. नीचे दिखाये गये वक्र में तीन दशाओं (pH, तापमान तथा क्रियाधार सांद्रण) ...

    Text Solution

    |