Home
Class 11
BIOLOGY
एन्जाइम के महत्वपूर्ण गुणों का वर्णन कीज...

एन्जाइम के महत्वपूर्ण गुणों का वर्णन कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एंजाइम के महत्वपूर्ण गुण निम्नलिखित हैं-
1. जैविक उद्गम (Biological origin)- सजीवों में पाए जाने वाले सभी प्रकार के एंजाइम का संश्लेषण कोशिका में होता है तथा एंजाइम के द्वारा नियंत्रित अभिक्रियाएँ कोशिका में या कोशिका से बाहर हो सकती हैं | कोशिकाओं में होने वाली सभी रासायनिक अभिक्रियाएँ एंजाइम द्वारा नियंत्रित होती हैं तथा कोशिका से बाहर होने वाली अभिक्रियाओं के उदाहरणस्वरूप में, जैसे डबलरोटी पर उगने वाली कवक राइजोपस द्वारा जल अपघटनी क्रिया कोशिका से बाहर होती है |
2. कोलॉइडी प्रकृति (Colloidal nature)- प्राय: एंजाइम के अणु बड़े होने के कारण कोलॉइडी स्वरूप के होते हैं | एंजाइम में प्रोटीन के समस्त गुण जैसे उच्च आणविक भार, कोलॉइडी व्यवहार, मंद विसरण, विधुत धारा के प्रति गति तथा सजीव झिल्लियों से आर-पार होने की अक्षमता इत्यादि पाए जाते हैं | कोलॉइडी स्वरूप होने के कारण एंजाइम अणु का सतह क्षेत्रफल बहुत अधिक होता है, जिस पर अनेक सक्रिय स्थल होते हैं | सक्रिय स्थल का होना एंजाइम की मात्रात्मक दक्षता (Quantitative efficiency) को दर्शाता है |
3. अणुभार (Molecular weight)-एंजाइम का अणुभार अधिक होता है, जैसे कैटालेज तथा यूरिएज (Catalase & Urease) का अणुभार 2,50,000 तथा 4,83,000 तक होता है |
4. एंजाइम विशिष्टता (Enzyme Specificity) - प्रत्येक एंजाइम में विशिष्टता होती है, यह दो प्रकार की होती है-
(i) पूर्ण विशिष्टता (Absolute Specificity) - जब एक एंजाइम किसी एक आधार विशेष का ही उत्प्रेरक होता है | जैसे-माल्टेस (Maltase) एंजाइम केवल माल्टोस का ग्लूकोस में उत्प्रेरण करता है |
(ii) समूह विशिष्टता (Group Specificity) - जब कोई एंजाइम आधारी पदार्थों के समूह पर क्रियाशील हो जो संरचनात्मक दृष्टि से एक-दूसरे से संबंधित होता है |
5. उत्प्रेरी गुण (Catalytic properties)- उत्प्रेरक वे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो स्वयं परिवर्तित या नष्ट हुए बिना रासायनिक अभिक्रियाओं को त्वरित (accelerate) करते हैं | कम मात्रा में होते हुए भी रासायनिक क्रिया को त्वरित करके, अभिक्रिया के समाप्त होने पर पुन: प्रकट हो जाते हैं | अत: एंजाइम में उत्प्रेरक के सभी गुण होते हैं | इसी कारण एंजाइम को जैव-रासायनिक उत्प्रेरक (Biochemical catalyst) कहते हैं |
6. उत्क्रमणीय गुण (Reversible properties) - `समस्त एंजाइम्स उत्प्रेरित क्रियाएँ उत्क्रमणीय (Reversible) होती हैं, अर्थात रासायनिक क्रिया को दोनों दिशाओं में त्वरित करते हैं, जैसे-
वसीय अम्ल + ग्लिसरोल `overset("लाइपेज")(harr)` वसा
7. मात्रात्मक दक्षता (Quantitative efficiency) - एंजाइम्स की बहुत अल्प मात्रा क्रियाधार (substrate) की अधिक मात्रा का रूपांतरण कर देती है |
8. संवेदनशीलता (Sensitivity) - एंजाइम ऊष्मा के प्रति संवेदनशील या ऊष्महत (Thermolabile) होते हैं अर्थात उच्च ऊष्मा या तापक्रम `55^(@)C` से `65^(@)C` पर विकृतिकृत या नष्ट (denaturation) हो जाते हैं | एंजाइम की सर्वाधिक सक्रियता `25^(@)C` से `30^(@)C` के मध्य होती है परन्तु सूखे हुए बीज के एंजाइम `100^(@)C` से `120^(@)C` के उच्च तापक्रम (क्योंकि इनमें जल की मात्रा बहुत कम होती है) पर भी कार्यशील रहते हैं |
9. pH-प्रत्येक एंजाइम की सक्रियता हेतु एक निश्चित pH होता है | अधिकांश एंजाइम 6.0 से 7.5 pH के मध्य अधिक सक्रिय होते हैं |
10. एंजाइम के पूर्वगामी (Precursors of enzymes) - सजीव कोशिकाओं में एंजाइम्स के पूर्वगामी (Precursor) निष्क्रिय (inactive) अवस्था में रहते हैं | इन्हें जाइमेजन्स या प्रोएंजाइम्स कहते हैं | कुछ यौगिकों की सहायता से जाइमोजन को एंजाइम्स में परिवर्तित किया जा सकता है | ये यौगिक काइनेजेज (Kinases) कहलाते हैं |
11. अभिक्रिया को त्वरित करना (Accelerate the rate of reaction) - एंजाइम रासायनिक क्रिया की गति को त्वरित करते हैं | एंजाइम्स अभिक्रिया की साम्यावस्था (equilibrium) पर कोई प्रभाव उतपन्न नहीं करते हैं |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव अणु

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न) |10 Videos
  • जैव अणु

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न) |10 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |34 Videos
  • तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|22 Videos
SANJEEV PUBLICATION-जैव अणु -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
  1. एन्जाइम के महत्वपूर्ण गुणों का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  2. नॉन-रिड्यूसिंग शर्करा होती है-

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित में से किस एक जैव अणु को सही विशिष्टता दी गई है-

    Text Solution

    |

  5. मानव इन्सुलिन के दो पॉलीपेप्टाइड आपस में किसके द्वारा संयोजित होते हैं...

    Text Solution

    |

  6. निम्न को सुमेलित कर दिए गए विकल्पों में से सही युग्म का चयन कीजिए- {...

    Text Solution

    |

  7. काइटिन है-

    Text Solution

    |

  8. अधिकांश प्रोटीनों के त्रिविमीय वलन को स्थिर रखने में निम्नलिखित में से...

    Text Solution

    |

  9. शर्करा के दो अभिलाक्षणिक कार्यात्मक समूह कौन से हैं-

    Text Solution

    |

  10. DNA उपस्थित होता है-

    Text Solution

    |

  11. किसमें स्वयं का DNA पाया जाता है-

    Text Solution

    |

  12. नीचे दिये जा रहे आरेखीय निरूपण में संजीव ऊत्तकों में पाये जाने वाले एक...

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित जैव अणुओं में से किस में फॉस्फोडाइएस्टर बंध होता है-

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-

    Text Solution

    |

  15. पेप्टाइड बंध के निर्माण के लिए उत्प्रेरक की तरह कार्य करने वाला प्रोटी...

    Text Solution

    |

  16. एंजाइम क्रिया के संदर्भ में उस विकल्प को चुनिए जो गलत है-

    Text Solution

    |

  17. एंजाइमों से संबंधित नीचे दिये जा रहे कथनों में से तीन कथन सही है और ए...

    Text Solution

    |

  18. एंजाइमों के संदर्भ में कौनसा कथन उचित है?

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में से कौन - सा कथन दिए गए ग्राफ का सही वर्णन करता है ?

    Text Solution

    |

  20. नीचे दिए गए चित्र में एक एंजाइम द्वारा क्रियाधार का उत्पाद में परिवर्त...

    Text Solution

    |

  21. नीचे दिखाये गये वक्र में तीन दशाओं (pH, तापमान तथा क्रियाधार सांद्रण) ...

    Text Solution

    |