Home
Class 11
BIOLOGY
प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में O(2) का निष्...

प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में `O_(2)` का निष्कासन कहाँ से होता है? इसे किस प्रकार ज्ञात किया गया?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में दो मुख्य कच्चे पदार्थ होते हैं - `CO_(2)` तथा `H_(2)O` । पौधों में पर्णहरित तथा अन्य वर्णक प्रकाश ऊर्जा का अवशोषण कर इसका रासायनिक ऊर्जा के रूप में रूपान्तरण कर देते हैं। इस ऊर्जा से `CO_(2)` का अपचयन होकर प्रारंभिक प्रकाश संश्लेषी उत्पादों का उत्पादन होता है। जल का अणु अपचयन क्रिया में आवश्यक हाइड्रोजन परमाणु प्रदान करता है।
`6CO_(2)+6H_(2)O underset("पर्णहरित")overset("प्रकाश")to C_(6)H_(12)O_(6)+ 6O_(2) uarr`
उपरोक्त समीकरण के अनुसार यहां पर निष्कासित `O_(2)` का स्रोत `CO_(2)` है या `H_(2)O`। इसे सुलझाने के लिये रुबेन और कामन ने प्रयोग किया। इन वैज्ञानिकों ने जब पौधे को सामान्य `CO_(2)` (जिसके `O_(2)` परमाणु 16 परमाणु भार वाले थे) और जल जिसके `O_(2)` परमाणु (18 परमाणु भार) समस्थानिक (Radioisotop) थे, दिये, तब निष्कासित `O_(2)` के सभी परमाणु 18 परमाणु भार वाले थे। इसके विपरीत जब उन्होंने सामान्य जल तथा ऐसी `CO_(2)` दी, जिसके `O_(2)` परमाणु समस्थानिक (18 परमाणु भार) थे तब देखा गया कि निष्कासित `O_(2)` के परमाणु सामान्य भार वाले थे।
अतः सिद्ध होता है कि प्रकाश-संश्लेषण से मुक्त होने वाली `O_(2)` की समस्त मात्रा जल से प्राप्त होती है न कि `CO_(2)` से। अतः प्रकाश संश्लेषण के समीकरण को निम्न प्रकार लिखा जा सकता है-
`6CO_(2)+12H_(2)O underset("पर्णहरित")overset("प्रकाश")to C_(6)H_(12) O_(6) + 6H_(2)O + 6O_(2)uarr`

चित्र–रुबेन और कामन के प्रयोगानुसार विभिन्न परमाणुओं की स्थिति।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|22 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |25 Videos
SANJEEV PUBLICATION-उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. ब्लैकमैन का सीमाकारी कारकों का नियम बताइये। इसकी व्याख्या उपयुक्त उदाह...

    Text Solution

    |

  2. क्लोरोप्लास्ट की आंतरिक संरचना का नामांकित चित्र बनाइए । प्रकाश संश्...

    Text Solution

    |

  3. प्रकाश अभिक्रिया क्या होती है? समझाइये।

    Text Solution

    |

  4. प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में O(2) का निष्कासन कहाँ से होता है? इसे किस ...

    Text Solution

    |

  5. लाल पतन तथा एमरसन प्रभाव (Red drop and Emerson effect) से आप क्या समझत...

    Text Solution

    |

  6. एमरसन प्रभाव की खोज से किस ज्ञान की अभिवृद्धि हुई ? बताइये।

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- C(4) चक्र का महत्व

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश-संश्लेषण का महत्त्व बताइये।

    Text Solution

    |