Home
Class 11
BIOLOGY
प्रकाश-संश्लेषण का महत्त्व बताइये।...

प्रकाश-संश्लेषण का महत्त्व बताइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवन के निरन्तर अस्तित्व हेतु प्रकाश-संश्लेषण परम आवश्यक है। सजीवों को कार्बनिक भोजन तथा `O_(2)` की प्राप्ति इस क्रिया के फलस्वरूप प्राप्त होती है।
(i) हरे पौधे स्वयं ही स्वपोषी नहीं हैं, बल्कि ये विशाल विषमपोषी पौधों एवं समस्त जन्तु समुदाय को भोजन प्रदान करते हैं। जन्तु तथा मानव प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भोजन के लिए इस क्रिया पर आश्रित हैं।
(ii) प्रकाश-संश्लेषी उत्पादन केवल भोजन ही प्रदान नहीं करते अपितु इनमें विभिन्न उपापचयी क्रियाओं तथा गतियों के लिए भी ऊर्जा प्रदान करते हैं।
(iii) खनिज कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस अतीत के भूगर्भीय युगों की प्रकाश-संश्लेषी पूँजी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
(iv) कार्बनिक जगत के अनेक पदार्थ हमारे दैनिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। जैसे : प्राकृतिक रेशे, औषधियाँ, विटामिन, वर्णक, तेल आदि।
(v) जन्तुओं तथा पेड़-पौधों की श्वसन क्रिया के अन्तर्गत `O_(2)` का निरन्तर उपभोग तथा `CO_(2)` का विकास होता है। इसके अतिरिक्त कार्बनिक पदार्थों के जलने से भारी मात्रा में `CO_(2)` की उत्पत्ति होती है। वायुमण्डल में `CO_(2)` की अधिकता विषाक्त होती है। इसी प्रकार `CO_(2)` की कमी भी घातक है। हरे पौधे इन क्रियाओं में उत्पन्न `CO_(2)` का प्रकाश-संश्लेषण में निरन्तर उपयोग कर इसके स्थान पर `O_(2)` निष्कासित करते हैं, जिससे वायुमण्डल जीवधारियों के लिए जीवित रहने के अनुकूल बना रहता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|22 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|15 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |25 Videos
SANJEEV PUBLICATION-उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)
  1. ब्लैकमैन का सीमाकारी कारकों का नियम बताइये। इसकी व्याख्या उपयुक्त उदाह...

    Text Solution

    |

  2. क्लोरोप्लास्ट की आंतरिक संरचना का नामांकित चित्र बनाइए । प्रकाश संश्...

    Text Solution

    |

  3. प्रकाश अभिक्रिया क्या होती है? समझाइये।

    Text Solution

    |

  4. प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में O(2) का निष्कासन कहाँ से होता है? इसे किस ...

    Text Solution

    |

  5. लाल पतन तथा एमरसन प्रभाव (Red drop and Emerson effect) से आप क्या समझत...

    Text Solution

    |

  6. एमरसन प्रभाव की खोज से किस ज्ञान की अभिवृद्धि हुई ? बताइये।

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर टिप्पणी कीजिए- C(4) चक्र का महत्व

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश-संश्लेषण का महत्त्व बताइये।

    Text Solution

    |