यह अभिक्रिया शब्द समीकरण के रूप में निम्न प्रकार लिखी जा सकती है:
आइरन + भाप `to` आइरन (II, III) ऑक्साइड + हाइड्रोजन
अब, आइरन का प्रतीक है Fe
भाप का सूत्र है `H_2 O" "`(यह जल के समान है)
आइरन (II, III) ऑक्साइड का सूत्र है `Fe_3 O_4" "` (दिया गया)
उपर्युक्त शब्द समीकरण में सभी पदार्थों के प्रतीक और सूत्रों को लिखने पर, हम रासायनिक समीकरण का निम्नलिखित ढाँचा पाते हैं :
`Fe + H_2 O to Fe_3 O_4 + H_2 `
Fe और `H_2 O` अभिकारक हैं तथा `Fe_3 O_4` और `H_2` उत्पाद हैं। हम, अभिकारकों और उत्पादों में विभिन्न प्रकार के परमाणुओं की संख्या गिनते हैं :
हम देख सकते हैं कि समीकरण के बायें पक्ष पर आइरन परमाणुओं की संख्या केवल 1 है परन्तु दायें पक्ष पर 3 आइरन परमाणु हैं। अब, बायें पक्ष पर 3 आइरन परमाणुओं को प्राप्त करने के लिए, हम Fe को 3 से गुणा करते हैं और उसे 3Fe लिखते हैं। अतः,
`3Fe + H_2 O to Fe_3 O_4 + H_2 `
दोनों पक्षों पर हम विभिन्न प्रकार के परमाणुओं की संख्या को फिर से गिनते हैं :
अब, आइरन परमाणुओं की संख्या दोनों पक्षों पर बराबर (प्रत्येक पर 3) है और हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या भी बराबर (प्रत्येक पर 2) है। परन्तु ऑक्सीजन परमाणुओं की संख्या असमान है। बायें पक्ष पर केवल 1 ऑक्सीजन परमाणु है परन्तु दायें पक्ष पर 4 ऑक्सीजन परमाणु हैं। इसलिए, बायें पक्ष पर 4 ऑक्सीजन परमाणुओं को प्राप्त करने के लिए, हम `H_2 O` को 4 से गुणा करते हैं और उसे `4H_2 O` लिखते हैं। यह हमें देगा:
`3Fe + 4H_2 O to Fe_3 O_4 + H_2 `
दोनों पक्षों पर हम एक बार फिर से विभिन्न परमाणुओं की संख्या गिनते हैं:
हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या अब असमान हो जाती है। बायें पक्ष पर 8 हाइड्रोजन परमाणु हैं परन्तु दायें पक्ष पर केवल 2 हाइड्रोजन परमाणु हैं। अब, दायें पक्ष पर 8 हाइड्रोजन परमाणुओं को पाने के लिए, हम `H_2` को 4 से गुणा करते हैं और उसे `4H_2` लिखते हैं। यह हमें निम्नलिखित समीकरण देता है :
`3Fe + 4H_2 O to Fe_3 O_4 + 4H_2 `
इस समीकरण के दोनों पक्षों पर विभिन्न प्रकार के परमाणुओं की संख्या को हम गिनते हैं :
उपर्युक्त रासायनिक समीकरण में, अभिकारकों और उत्पादों में Fe, H और O परमाणुओं की बराबर संख्या है, इसलिए यह एक संतुलित समीकरण है। आइरन (Fe) ठोस है, भाप `(H_2 O)` गैस है, आइरन (II, III) ऑक्साइड `(Fe_3 O_4)` ठोस है और हाइड्रोजन `(H_2)` गैस है। इसलिए, उपर्युक्त रासायनिक समीकरण को अवस्था प्रतीकों के साथ निम्न प्रकार लिख सकते हैं :
`3Fe (s) + 4H_2 O (g) to Fe_3 O_4 (s) + 4H_2 (g)`