Home
Class 10
CHEMISTRY
निम्नलिखित कथन को रासायनिक समीकरण में पर...

निम्नलिखित कथन को रासायनिक समीकरण में परिणित कीजिए और फिर समीकरण को संतुलित कीजिए: हाइड्रोजन गैस, नाइट्रोजन के साथ संयोग करके अमोनिया बनाती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

इस अभिक्रिया में हाइड्रोजन, नाइट्रोजन के साथ संयोग करके अमोनिया बनाती है। इसे निम्न रूप में लिखा जा सकता है:

अब, इस समीकरण में दो H परमाणु बायें पक्ष पर हैं परन्तु दायें पक्ष पर 3 हाइड्रोजन परमाणु हैं। इसलिए, `H_2` को हम 3 से और `NH_3` को हम 2 से गुणा करते हैं जिससे प्रत्येक पक्ष पर 6H परमाणु प्राप्त होते हैं :
`3H_2 + N_2 to 2NH_3`
अब, इस समीकरण में दोनों पक्षों पर हाइड्रोजन परमाणुओं और नाइट्रोजन परमाणुओं की संख्या बराबर है, इसलिए यह एक संतुलित रासायनिक समीकरण है।
हाइड्रोजन, नाइट्रोजन और अमोनिया सभी गैसें हैं, इसलिए हम अवस्था प्रतीकों के साथ उपर्युक्त समीकरण को निम्न रूप में लिख सकते हैं:
`3H_2 (g) + N_2 (g) to 2NH_3 (g)`
Promotional Banner