Home
Class 10
CHEMISTRY
निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संत...

निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए : मैग्नीशियम, ऑक्सीजन में जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मैग्नीशियम, ऑक्सीजन (वायु की) में जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है। इस अभिक्रिया को शब्द समीकरण के रूप में निम्न -प्रकार लिखा जा सकता है:
मैग्नीशियम + ऑक्सीजन `to` मैग्नीशियम ऑक्साइड
अब, मैग्नीशियम का प्रतीक है Mg
ऑक्सीजन का सूत्र है `O_2`
और, मैग्नीशियम ऑक्साइड का सूत्र है `MgO`
इन प्रतीक और सूत्रों को उपर्युक्त शब्द समीकरण में रखकर, हम निम्नलिखित रासायनिक समीकरण पाते हैं:
`Mg + O_2 to MgO`
अब हम इस समीकरण को संतुलित करते हैं। उपर्युक्त समीकरण से हम पता लगा सकते हैं कि बायें पक्ष पर 2 ऑक्सीजन परमाणु हैं परन्तु दायें पक्ष पर केवल 1 ऑक्सीजन परमाणु है। इसलिए, दायें पक्ष पर 2 ऑक्सीजन परमाणुओं को प्राप्त करने के लिए, हम 2MgO लिखते हैं। अत:
`Mg + O_2 to 2MgO`
अब, समीकरण में बायें पक्ष पर 1 मैग्नीशियम परमाणु है परन्तु दायें पक्ष पर 2 मैग्नीशियम परमाणु हैं। बायें पक्ष पर 2 मैग्नीशियम परमाणुओं को प्राप्त करने के लिए, हम 2Mg लिखते हैं। यह हमें प्रदान करता है:
`2Mg + O_2 to 2MgO`
इस समीकरण में दोनों पक्षों पर Mg परमाणुओं और O परमाणुओं की बराबर संख्या है, इसलिए यह एक संतुलित समीकरण है। मैग्नीशियम एक ठोस है, ऑक्सीजन एक गैस है और मैग्नीशियम ऑक्साइड भी एक ठोस है। इसलिए, उपर्युक्त रासायनिक समीकरण को अवस्था प्रतीकों के साथ हम निम्न प्रकार लिख सकते हैं :
`2Mg(s) + O_2 (g) to MgO (s)`
Promotional Banner