Home
Class 10
PHYSICS
सोचें आप एक दीवाल से पीठ लगाये कमरे में ...

सोचें आप एक दीवाल से पीठ लगाये कमरे में बैठे हैं। एक इलेक्ट्रॉन किरण पुंज पीछे की दीवाल से सामने की दीवाल की ओर क्षैतिजतः प्रगमन करता हुआ आपके दायें पाव से एक शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा विक्षेपित होता है। चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यहाँ इलेक्ट्रॉन किरण पुंज हमारे पीछे की दीवाल से सामने की दीवाल की ओर प्रगमन कर रहा है. इसलिए धारा की दिशा सामने की दीवाल से पीछे की दीवाल की ओर अथवा हमारी ओर, विपरीत दिशा में होगी। विक्षेप (या बल) की दिशा हमारे दायें पार्श्व की ओर है। हम अब दो चीजें जानते हैं:
(i) धारा की दिशा सामने से हमारी ओर है, और (ii) बल की दिशा हमारे दायें पावं की ओर है।
हम अब अपने बायें हाथ की तर्जनी, मध्यमा और अंगूठे को एक-दूसरे से समकोणों पर रखते हैं। हम अब हाँथ को इस प्रकार समजित करते हैं कि हमारी मध्यमा हमारी ओर (धारा की दिशा में) संकेत करती है और अंगूठा दायें पार्श्व की ओर (बल की दिशा में) संकेत करता है। अब, यदि हम अपनी तर्जनी को देखते हैं. वह लम्बत: नीचे की ओर संकेत कर रही होगी। क्योंकि तर्जनी की दिशा, चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा बताती है. इसलिए, चुम्बकीय क्षेत्र लम्बत: नीचे की दिशा में है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. सोचें आप एक दीवाल से पीठ लगाये कमरे में बैठे हैं। एक इलेक्ट्रॉन किरण प...

    Text Solution

    |

  2. एक व्यक्ति के एक कदम आगे चलने की प्रायिकता 0.4 तथा एक कदम पीछे हटने की...

    Text Solution

    |

  3. चुम्बकीय क्षेत्र में आवेश की गति

    Text Solution

    |

  4. चुम्बकीय क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता | एक अकेले चुम्बकीय ध...

    Text Solution

    |

  5. एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर बल | संयुक्त विद्युत चुम्ब...

    Text Solution

    |

  6. एक अकेले चुम्बकीय ध्रुव के कारण चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता | चुम्बकीय...

    Text Solution

    |

  7. चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति

    Text Solution

    |

  8. एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में आवेश की गति

    Text Solution

    |

  9. चुम्बकीय क्षेत्र में आवेशित कण की गति

    Text Solution

    |