Home
Class 10
PHYSICS
समझाइये क्यों, ए.सी. जनित्र की कुण्डली म...

समझाइये क्यों, ए.सी. जनित्र की कुण्डली में प्रेरित धारा की दिशा कुण्डली के प्रत्येक अर्ध चक्रण के बाद परिवर्तित होती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रत्येक अर्थ चक्रण के बाद, जनित्र कुण्डली का प्रत्येक पार्श्व, चुम्बकीय क्षेत्र में विपरीत दिशा में गति करने लगता है। कुण्डली का पार्श्व जो आरम्भ में चुम्बकीय क्षेत्र में नीचे की ओर गति कर रहा था, अर्ध चक्रण के बाद, वह विपरीत दिशा में - ऊपर की ओर गति करने लगता है। उसी प्रकार, कुण्डली का पार्श्व जो आरम्भ में ऊपर की ओर गतिमान था, अर्थ चक्रण के बाद, वह नीचे की ओर गति करने लगेगा। प्रत्येक अर्थ चक्रण के बाद चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के दो पाश्वों के गति की दिशा में परिवर्तन के कारण उनमें उत्पन्न धारा की दिशा भी प्रत्येक अर्ध चक्रण के बाद परिवर्तित हो जाती है।
Promotional Banner