Home
Class 6
HINDI
प्रतिवर्ष करोड़ों रुपयों और असंख्य जीवनो...

प्रतिवर्ष करोड़ों रुपयों और असंख्य जीवनों की हानि के लिए आग को दोष दिया जाता है। अग्रिशमनकर्ता चोट और हानि से लोगों की और उनकी सम्पत्ति की रक्षा करने में सहायक होते हैं। उन्हें जब भी कोई सूचना मिलती है, हर बार वे अपनी जान हथेली पर लेकर प्रस्तुत रहते हैं। जब भी काम पर हों तो अग्रिशमनकर्ता को किसी भी आपदा के घटित होने पर कुछ ही मिनटों में तैयार होकर प्रस्तुत होना होता है। प्रत्येक अग्रिकांड के स्थल पर एक वरिष्ठ अधिकारी नियन्त्रण सँभालता है और घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों को काम का आदेश देता है। कुछ अग्रिशमनकर्ता होज पाइप को पानी के नलकों से जोड़ते हैं। अन्य लोग होजों तक पानी भेजने के लिए हाथों से पम्प चलाते हैं। अग्रिशमनकर्ताओं के दल ऊँची जगहों तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों का उपयोग भी करते हैं।
अग्रिशमनकर्ताओं के बारे में क्या सत्य नहीं है?

A

वे बहादुर होते हैं

B

वे अपना जीवन संकट में डालते हैं

C

वे अपने जीवन पर कभी कोई संकट नहीं आने देते

D

उन्हें उच्च प्रशिक्षण मिला होता है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

अग्निशमनकर्ता अपने जीवन पर कभी कोई संकट नहीं .आने देते। यह कथन अग्निशमनकर्ताओं के विषय में सत्य नहीं है। अग्निशमनकर्ता चोट व हानि से लोगों की एवं उनकी सम्पत्ति की रक्षा करने में सहायक होते हैं। वे प्रायः अपने जीवन को खतरे में डालकर जान-माल की रक्षा करते हैं। इस कार्य के लिए उन्हें उच्च प्रशिक्षण मिला होता है।
Promotional Banner