Home
Class 6
HINDI
चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक...

चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है। नियमित शारीरिक सक्रियता से भार बढ़ना, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक रोग, मधुमेह और गठिया जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने के उपायों में सर्वश्रेष्ठ है नियमित रूप से साइकिल की सवारी करना। साइकिल चलाना स्वस्थ, न्यून आघात वाला व्यायाम है जिसका आनन्द छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के प्रौढ़ों तक सभी उठा सकते हैं। यह आन-बदायक, सस्ती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। काम पर जाने या दूकान पर जाने के लिए इसकी सवारी करना समय की सर्वाधिक बचत करने वाला उपाय है, जिससे नियमित व्यायाम को दैनिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। आवागमन, मनोरंजन या खेल के लिए प्रतिदिन एक अरब लोगों के द्वारा साइकिल का उपयोग किए जाने का अनुमान है। भार घटाने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा उपाय है। इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर की वसा जलती है। शोधों ने संकेत किया है कि प्रतिदिन आधे घण्टे साइकिल चलाने से हम एक वर्ष में कम से कम 5 किलो भार कम कर सकते हैं।
अनुच्छेद का मुख्य उद्देश्य हमें ................ के लाभ बताना है।

A

स्वस्थ रहने

B

साइकिल चलाने

C

व्यायाम करने

D

भार कम करने

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

अनुच्छेद का मुख्य उददेश्य हमें साइकिल चलाने के लाभ बताना है। साइकिल चलाना स्वस्थ एवं न्यूनतम आघात वाला एक व्यायाम है। जिसका आनन्द सभी उम्र के लोग उठा सकते हैं। भार घटाने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा व्यायाम है।
Promotional Banner