Home
Class 6
HINDI
चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक...

चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है। नियमित शारीरिक सक्रियता से भार बढ़ना, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक रोग, मधुमेह और गठिया जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने के उपायों में सर्वश्रेष्ठ है नियमित रूप से साइकिल की सवारी करना। साइकिल चलाना स्वस्थ, न्यून आघात वाला व्यायाम है जिसका आनन्द छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के प्रौढ़ों तक सभी उठा सकते हैं। यह आन-बदायक, सस्ती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। काम पर जाने या दूकान पर जाने के लिए इसकी सवारी करना समय की सर्वाधिक बचत करने वाला उपाय है, जिससे नियमित व्यायाम को दैनिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। आवागमन, मनोरंजन या खेल के लिए प्रतिदिन एक अरब लोगों के द्वारा साइकिल का उपयोग किए जाने का अनुमान है। भार घटाने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा उपाय है। इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर की वसा जलती है। शोधों ने संकेत किया है कि प्रतिदिन आधे घण्टे साइकिल चलाने से हम एक वर्ष में कम से कम 5 किलो भार कम कर सकते हैं।
न्यून आघात वाला व्यायाम वह है

A

जो थकाए नहीं

B

जिस पर अधिक व्यय न आए'

C

जो कार्यकुशल न हो

D

जो उबाऊ न हो

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

न्यून आघात वाला व्यायाम वह है जो व्यक्ति को थकाएँ नहीं और उस व्यायाम को करने से व्यक्ति को आनन्द प्राप्त हो। इसका सबसे अच्छा उदाहरण साइकिल चलाना है। इसका प्रयोग छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के प्रौढ़ तक भी कर सकते हैं। यह सस्ती होने के साथ-साथ आनन्ददायक व पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।
Promotional Banner