Home
Class 6
HINDI
चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक...

चुस्त और स्वस्थ रहने के लिए आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है। नियमित शारीरिक सक्रियता से भार बढ़ना, हृदय रोग, कैंसर, मानसिक रोग, मधुमेह और गठिया जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने के उपायों में सर्वश्रेष्ठ है नियमित रूप से साइकिल की सवारी करना। साइकिल चलाना स्वस्थ, न्यून आघात वाला व्यायाम है जिसका आनन्द छोटे बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के प्रौढ़ों तक सभी उठा सकते हैं। यह आन-बदायक, सस्ती होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। काम पर जाने या दूकान पर जाने के लिए इसकी सवारी करना समय की सर्वाधिक बचत करने वाला उपाय है, जिससे नियमित व्यायाम को दैनिक गतिविधियों से जोड़ा जा सकता है। आवागमन, मनोरंजन या खेल के लिए प्रतिदिन एक अरब लोगों के द्वारा साइकिल का उपयोग किए जाने का अनुमान है। भार घटाने के लिए साइकिल चलाना एक अच्छा उपाय है। इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है और शरीर की वसा जलती है। शोधों ने संकेत किया है कि प्रतिदिन आधे घण्टे साइकिल चलाने से हम एक वर्ष में कम से कम 5 किलो भार कम कर सकते हैं।
नियमित रूप से साइकिल चलाना हमारे लिए सबमें सहायक है, केवल इसे छोड़कर

A

वसा कम करके मांसपेशियों को सशक्त करना

B

काम को आनन्द से जोड़ना

C

गम्भीर दुर्घटना से बचाव

D

स्वस्थ रहना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

काम को आनन्द से जोड़ना नियमित रूप से साइकिल चलाने में सहायक नहीं है। नियमित रूप से साइक्लिग शरीर की वसा को कम करके मांसपेशियों को सशक्त बनाती है इसके अतिरिक्त यह गम्भीर दुर्घटना से बचाव तथा शरीर को स्वस्थ रखने में भी सहायता करती है।
Promotional Banner