Home
Class 6
HINDI
भारत एक विशाल देश है जिसमें प्रचुर वन्य ...

भारत एक विशाल देश है जिसमें प्रचुर वन्य जीवन है। यहाँ बाघ, शेर, हाथी, राइनो सभी प्रकार की मछलियाँ और सुन्दर विदेशी पक्षी मिलते हैं। दुःख की बात है कि प्रत्येक वर्ष हम अनेक पशुओं को खो रहे हैं। लालची लोग पशुओं को उनकी हड्डियों, खालों और अन्य अंगों के लिए मारते हैं और उन वस्तुओं को ऊँचे दामों पर बेचते हैं। अनेक कम्पनियाँ जहरीले रसायनों को उन नदियों में बहने देती हैं जिनमें पशु पानी पीने आते हैं। साथ ही वृक्षों को काटकर हम वन्य क्षेत्र को घटा रहे हैं जो उनका प्राकृतिक घर होता है। यदि हमने यह नहीं रोका, तो हम अपने पृथ्वी ग्रह के पारिस्थितिकी-तन्त्र को क्षति पहुँचाएँगे। हमें अपनी मूल्यवान विरासत की रक्षा करने के लिए सभी प्रयत्न करने चाहिए।
'मूल्यवान विरासत' किसे कहा गया है?

A

शेर

B

बाघ

C

सम्पूर्ण वन्य जीवन

D

पक्षी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

दिए गए अनुच्छेद में सम्पूर्ण वन्य जीव, जैसे बाघ, शेर, हाथी राइनो, मछलियाँ एवं विदेशी पक्षी को मूल्यवान विरासत कहा गया है।
Promotional Banner