Home
Class 6
HINDI
भारत एक विशाल देश है जिसमें प्रचुर वन्य ...

भारत एक विशाल देश है जिसमें प्रचुर वन्य जीवन है। यहाँ बाघ, शेर, हाथी, राइनो सभी प्रकार की मछलियाँ और सुन्दर विदेशी पक्षी मिलते हैं। दुःख की बात है कि प्रत्येक वर्ष हम अनेक पशुओं को खो रहे हैं। लालची लोग पशुओं को उनकी हड्डियों, खालों और अन्य अंगों के लिए मारते हैं और उन वस्तुओं को ऊँचे दामों पर बेचते हैं। अनेक कम्पनियाँ जहरीले रसायनों को उन नदियों में बहने देती हैं जिनमें पशु पानी पीने आते हैं। साथ ही वृक्षों को काटकर हम वन्य क्षेत्र को घटा रहे हैं जो उनका प्राकृतिक घर होता है। यदि हमने यह नहीं रोका, तो हम अपने पृथ्वी ग्रह के पारिस्थितिकी-तन्त्र को क्षति पहुँचाएँगे। हमें अपनी मूल्यवान विरासत की रक्षा करने के लिए सभी प्रयत्न करने चाहिए।
'यदि हमने यह नहीं रोका- यहाँ 'यह' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

A

पशुओं को मारना

B

वृक्षों को काटना

C

अपने पर्यावरण को बिगाड़ना

D

भवनों को नष्ट करना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

दिए गए प्रश्न में .यह. नहीं रोका में .यह. शब्द का प्रयोग अपने ‘पर्यावरण को बिगाड़ने. के लिए प्रयोग किया गया है।
Promotional Banner