Home
Class 6
HINDI
तानसेन को भारत का महानतम संगीतकार कहा जा...

तानसेन को भारत का महानतम संगीतकार कहा जाता है। यह माना जाता है कि उत्तर भारत में उसी ने शास्त्रीय संगीत का परिचय कराया था। तानसेन ने अपने गुरु हरिदास स्वामी से संगीत सीखा। उसे संगीत के प्रति बहुत लगाव था। वह अकबर महान के दरबार के नवरत्नों में से एक था। तानसेन अपनी कला में इतना निपुण था कि वह अपने गायन से चमत्कार कर सकता था। कहा जाता है कि वह मेघ मल्हार राग गाकर वर्षा करा सकता था। इसी प्रकार दीपक राग गाकर वह दिये जला सकता था। ऐसा कोई नहीं था जो उससे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हो। अकबर उसकी कला से इतना प्रसन्न हुआ कि उसने उसे 'मियाँ' की उपाधि दे दी। संगीत की दुनिया को तानसेन का योगदान अमूल्य है। आज भी विश्व के अग्रणी गायकों और संगीतकारों द्वारा उसे पूजा जाता है।
तानसेन के संगीत को श्रेष्ठ कहा जाता है, क्योंकि

A

वह अनेक रागों को गा सकता था

B

वह महान मनोविनोद करने वाला था

C

उस जैसा शास्त्रीय संगीत कोई नहीं बजा सकता था

D

वह अपने संगीत से चमत्कार कर सकता था

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

तानसेन के संगीत को श्रेष्ठ इसलिए कहा जाता था क्योंकि वह अपने गायन राग/संगीत से चमत्कार कर सकता था जोकि कोई अन्य नहीं कर सकता था।
Promotional Banner