Home
Class 6
HINDI
मोहित को भोजन से बड़ा प्यार था। वह कुछ भ...

मोहित को भोजन से बड़ा प्यार था। वह कुछ भी ठूँसकर खा जाता था। जब वह सारे चुपड़े पराठे ढेर सारे मक्खन के साथ मुँह में डालता तो उसकी माँ मुस्कुराती थी लेकिन मोहित की बहन मीता अधिक नहीं खाती थी। जब उनकी माँ उन्हें फास्ट-फूड के रेस्तरॉं में ले जाती तो मोहित पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज की दावत उड़ाता। उसके बाद वह कभी एक आइसक्रीम खाता या कभी दो | किन्तु मीता अपने पहले ही बर्गर को कठिनता से निपटा रही होती। माँ सोचती, "काश, मीता भी मोहित की भाँति खाती होती।" एक दिन मोहित बहुत बीमार पड़ गया। जब डॉक्टर ने मोहित से पूछा कि तुमने क्या खाया, मोहित की माँ ने बड़े गर्व से कहा, "मेरा बेटा तो जो भी मैं उसके सामने रखती हूँ उसे खा जाता है।" यह सुनकर कि उसने क्या-क्या खाया-डॉक्टर चकित हो गया। डॉक्टर ने उसका ध्यानपूर्वक परीक्षण किया और कहा, "मोहित जो खाता है, वे सब चीजें ठीक नहीं हैं।" उसने मोहित की माँ से कहा, "उसे बहुत-से ताजे फल, हरी सब्जियाँ और अनाज दीजिए | कोई कैंडी, टॉफी या चॉकलेट न दें। उसके दाँत देखिए | सब में कीड़े लग चुके हैं।"
मोहित को क्या खाना चाहिए? निम्नलिखित में से चुनिए।

A

आइसक्रीम और बर्गर

B

पिज्जा और चॉकलेट

C

अनाज और फल

D

फ्रेंच फ्राइज और टॉफियाँ

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

मोहित को डॉक्टर ने सलाह दी कि उसे अनाज, फल एवं हरी सब्जी खानी चाहिए।
Promotional Banner