Home
Class 6
HINDI
गोरिल्ला, चिम्पैंजी और ओरंगउटान, ये सभी ...

गोरिल्ला, चिम्पैंजी और ओरंगउटान, ये सभी विशाल बन्दरों जैसे दिखाई देते हैं। ये महावानर बन्दरों से बड़े होते हैं और इनके उनसे कम बच्चे होते हैं। ये अधिक सीधे खड़े रह सकते हैं और अपनी नाक की अपेक्षा अपनी आँखों पर अधिक निर्भर होते हैं। महावानरों की पूँछ नहीं होती, बन्दरों की होती है। महावानरों का मस्तिष्क बड़ा और अधिक विकसित होता है जिसका अर्थ है कि वे बन्दरों की अपेक्षा अधिक चालाक होते हैं। महावानरों के पैर ऐसे होते हैं कि वे वस्तुओं को जकड़ सकें। उनकी अंगुलियों के निशान बेजोड़ और नाखून चपटे होते हैं। महावानरों की शरीर रचना ऐसी होती है कि वे चारों हाथ-पैरों से चल सकें। उनकी बाँहें, टाँगों से लम्बी होती हैं ताकि वे चलने में अँगुलियों के पोरों का प्रयोग कर सकें।
बन्दरों की अपेक्षा महावानर किन पर अधिक निर्भर होते हैं?

A

कान

B

पूंछ

C

नाक

D

आँख

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

आँख
Promotional Banner