Home
Class 6
HINDI
कठफोड़वा एक प्रकार का पक्षी है। उत्तरी औ...

कठफोड़वा एक प्रकार का पक्षी है। उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैण्ड को छोड़कर यह सर्वत्र पाया जाता है। कठफोड़वे की 200 से अधिक प्रजातियाँ हैं। दो सबसे बड़े कठफोड़वे, इम्पीरियल वुडपेकर और आइवरी-बिल्ड वुडपेकर अब प्रायः विलुप्त हो चुके हैं। लकड़ी में छेद करने के लिए कठफोड़वे की चोंच बड़ी तीखी होती है और इसकी पूँछ छोटी तथा कड़ी होती है, जो उन्हें पेड़ के तने से और शाखाओं से चिपकने में सहायक होती है। कठफोड़वे की बड़ी लम्बी जीभ होती है जो पेड़ के भीतर गहराई से कीड़े निकालने में मदद करती है। प्रायः कठफोड़वे दिखाई पड़ने से पहले पेड़ों पर जोर से आवाज करते सुनाई पड़ते हैं। कठफोड़वे हानिकारक भी हो सकते हैं यदि वे कभी मकानों पर खुदाई करने लगे।
कठफोड़वे की जीभ लम्बी क्यों होती है?

A

ताकि वे पेड़ों पर खुदाई कर सकें

B

ताकि वे धरती पर से कीड़े उठा सकें

C

ताकि वे पेडों के अन्दर से कीडे पा सकें

D

ताकि वे बीजों को खा सकें

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

ताकि वे पेडों के अन्दर से कीडे पा सकें
Promotional Banner