Home
Class 6
HINDI
पृथ्वी के भाग सदा गतिशील रहते हैं। पूरे ...

पृथ्वी के भाग सदा गतिशील रहते हैं। पूरे पर्वत और महाद्वीप भी चलते रहते हैं। हमें इसका अनुभव इसलिए नहीं होता कि हम भी इस गति के साथ चल रहे होते हैं। पृथ्वी की पपड़ी के भाग एक-दूसरे को धक्का देते हैं। अगर ये भाग आसानी से नहीं बढ़ें, तो पृथ्वी वहाँ मुड़ जाती है और पृथ्वी के पूरे खण्ड तत्काल चार या पाँच फीट तक खिसक जाते हैं। इससे पैदा हुई विशाल कम्पनों को भूकम्पीय तरंगें कहा जाता है जिन्हें हम भूकम्प के रूप में अनुभव करते हैं। हल्के भूकम्प में बर्तन खड़खड़ा सकते हैं या छत पर लगी रोशनियाँ झूल सकती हैं। बड़े भूकम्प में भवन गिर सकते हैं। बहुत बड़े भूकम्पों से भू-स्खलन होता है और सुनामी नाम की विशाल समुद्री लहरें आती हैं जो बहुत हानि करती हैं।
सुनामी आने का कारण है

A

छोटे भूकम्प

B

बड़े भूकम्प

C

ज्वारीय लहरें

D

विशाल लहरें

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

बड़े भूकम्प
Promotional Banner