Home
Class 6
CHEMISTRY
आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन मे...

आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वायु ज्वलन में सहायक है, इसको हम निम्न प्रयोग के द्वारा आसानी से समझा सकते हैं
प्रयोग-हम समान आकार की दो जलती हुई मोमबत्तियाँ लेते हैं । अब दोनों मोमबत्तियों को दो उथले पात्रों में अलग अलग बीच में रख देते हैं और पात्रों में थोड़ा-सा पानी डाल देते हैं । इसके बाद मोमबत्ती को एक-एक काँच के गिलास से ढक देते हैं । इसमें एक गिलास दूसरे से बड़ा होना चाहिए। कुछ समय बाद हम देखते हैं कि बड़े गिलास के अन्दर रखी मोमबत्ती जल रही है, परन्तु छोटे गिलास के भीतर रखी मोमबत्ती कुछ देर जलकर बुझ गई है।
चूँकि हमारे प्रयोग में लाये गये गिलास में वायु सीमित मात्रा में होती है। इसलिए छोटे गिलास के भीतर की वायु में उपस्थित सारी ऑक्सीजन का इस्तेमाल हो जाने के बाद, इसके अभाव में मोमबत्ती बुझ जाती है और मोमबत्ती के बुझते ही, जल ऊपर चढ़ जाता है। इससे स्पष्ट होता है कि वायु ज्वलन में सहायक होती है।
Promotional Banner