Home
Class 8
CHEMISTRY
पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।...

पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पेट्रोलियम, समुद्र में रहने वाले उन छोटे-छोटे पौधों तथा जन्तुओं के अवशेषों के विघटन से बनता है जो लाखों-करोड़ों वर्ष पहले समुद्र में दब गए थे । समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीव, मरने के पश्चात् डूबकर समुद्र की तली पर पहुंच जाते हैं और धीरे-धीरे रेत तथा मिट्टी से ढक जाते हैं। समुद्र में गहरे दबे हुए ये जीव-अवशेष, दाब तथा ताप के प्रभाव से और बैक्टीरिया की उत्प्रेरक क्रिया के कारण धीरे-धीरे हाइड्रोकार्बनों में परिवर्तित हो जाते हैं जिसे हम पेट्रोलियम कहते हैं। जीव अवशेषों का पेट्रोलियम में परिवर्तन, ऑक्सीजन (या वायु) की अनुपस्थिति में होता है और इसमें लाखों वर्ष का लम्बा समय लगा है।
Promotional Banner