Home
Class 14
HINDI
अपनी सभ्यता का जब मैं अवलोकन करता हूँ तब...

अपनी सभ्यता का जब मैं अवलोकन करता हूँ तब लोगों को काम के संबंध की उनकी विचारधारा के अनुसार विभाजित करने लगता हूँ । एक वर्ग में वे लोग आते हैं, जो काम को उस घृणित आवश्यकता के रूप में देखते हैं, जिसकी उनके लिए उपयोगिता है सिर्फ धन हासिल करना । वे अनुभव करते हैं कि जब दिन भर का श्रम समाप्त हो जाता है, तब वे जीना सचमुच शुरू करते हैं और अपने-आप में होते हैं । जब वे काम में लगे होते हैं, तब उनका मन भटकता रहता है । काम को वे अपना उत्तमांश देने का कभी विचार नहीं करते, क्योंकि आमदनी के लिए ही उन्हें सिर्फ काम की आवश्यकता है । दूसरे वर्ग के लोग अपने काम को आनंद और आत्म परितोष पाने के एक सुयोग के रूप में देखते हैं । वे धन इसलिए कमाना चाहते हैं, ताकि अपने काम में अधिक एकनिष्ठता के साथ समर्पित हो सकें । जिस काम में वे संलग्न होते हैं, उसकी पूजा करते हैं ।
कौन समास नहीं है ?

A

विचारधारा

B

आत्म परितोष

C

एकनिष्ठता

D

कमाना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D
Promotional Banner