Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गदयांश के आधार पर प्रश्नों के...

निम्नलिखित गदयांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
जब कुछेक व्यक्ति लाखों लोगों के भाग्य की डोर अपने हाथ में थामें रहेंगे, तब तक जीवन का यह रूप कृत्रिम, अस्वाभाविक और असभ्य बना रहेगा। अतः हमें उन सबको इस पाशविक चक्र से मुक्त कराने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए सामाजिक भेद-भाव, आर्थिक विषमता और राजनीतिक तानाशाही को मिटा दिया जाना चाहिए। जहाँ तक हमारे देश का सम्बन्ध है, गाँधीजी ने इनके खिलाफ संघर्ष किया और उनका सारा संघर्ष अहिंसा की भावना पर आधारित रहा। उनके अनुसार अहिंसा का अर्थ है सर्वोदय अर्थात् सबका उदय, सबका कल्याण। उन्होंने अपना सारा जीवन सर्वोदय के लिए समर्पित कर दिया। वे अत्यन्त विनीत थे। उन्होंने किसी भी प्रकार के सदाचार या निभ्रांतता का दावा नहीं किया। उन्होंने धैर्यपूर्वक दूसरों के विचारों को सुना और देसे लोगों के साथ कभी भी अपना माथा गरम नहीं किया । इसी प्रकार का धैर्य आज के संसार में विजयी हो सकता है। इसलिए गाँधीजी का जीवन लोंगों का आदर्श बन गया है। मानवता के लिए यह आशा है और उसके भविष्य के लिए एक प्रेरणा।
इनमें से किसमें विशेषण का प्रयोग नहीं हआ है?

A

लाखों लोगों के

B

आर्थिक विषमता

C

अहिंसा की भावना

D

एक प्रेरणा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner