Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गधान्श के आधार पर प्रश्न का उ...

निम्नलिखित गधान्श के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए :
आज के विज्ञान युग में प्रदूषण की समस्या एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। उद्योगों के विस्तार के साथ-साथ प्रदूषण भी और अधिक बढ़ा है। धरती का वायुमंडल इतना विषैला हो गया है कि किसी भीड़ भरे चौराहे पर सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होने लगती है। प्रकृति में जब तक संतुलन बना हुआ था, तब तक जल और वायु दोनों ही शुद्ध थे । उपयोगितावाद के हाथों प्राकृतिक साधनों का अंधा-धुंध दोहन हुआ है। परिणामस्वरूप वातावरण में निरंतर प्रदूषण बढ़ा ही है। आज स्थिति यह हो गई है कि न केवल हवा बल्कि जल स्रोत भी दूषित हो गए हैं । इतना ही नहीं अब तो ध्वनि प्रदूषण के भी दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। यदि हम अब भी नहीं सँभले तो उसके विनाशकारी परिणाम शीघ्र सामने आएँगे ।
'यदि हम अब भी नहीं सँभले तो उसके विनाशकारी परिणाम शीघ्र सामने आएँगे' वाक्य में कौन से काल कि प्रयुक्ति हुई है?

A

आसन्न भूतकाल

B

संदिग्ध वर्तमान

C

आज्ञार्थ वर्तमान

D

संभाव्य भविष्यत्

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner