Home
Class 14
HINDI
किसी भी व्यक्ति को अपने देश से प्रेम होत...

किसी भी व्यक्ति को अपने देश से प्रेम होता है। देशप्रेम स्वाभाविक है। जिस प्रकार व्यक्ति को अपने निवास स्थान से प्रेम होता है, उसी प्रकार जीव-जन्तु भी अपने निवास स्थान को भली-भाँति पहचानते हैं और उस स्थान से प्रेम करते हैं। हम जिस देश में रहते हैं, उसका हमारे ऊपर भारी ऋण होता है। हम देश की जलवायु में पलते हैं। देश की मिट्टी में ही गिरकर तथा उठकर बड़े होते हैं। धरती माँ के द्वारा दिए गए अन्न से ही हमारा भरण-पोषण होता है। जिस भूखण्ड पर हम चलते-फिरते हैं, अपने लिए घरों का निर्माण करते हैं, उसी देश के रीति-रिवाजों को निभाना, विभिन्न धर्मों को सम्मान की दृष्टि से देखना तथा उन पर गर्व करना देशप्रेम है।
किसी भी देश की उन्नति का सबसे पहला रूप है-आत्मोन्नति। हम उन्नत बनते हैं, तो हमारे देश का मस्तक भी उन्नत होता है।हमें देश की उन्नति के लिए सभी को समता तथा सहृदयता का पाठ पढ़ना चाहिए। मानव-मात्र में ये सभी सद्गुण प्रारम्भ से ही होने चाहिए। विद्यार्थी जीवन में तो इन सभी का विकास होना अत्यन्त आवश्यक है।
किसी भी देश की उन्नति का सबसे पहला रूप 'आत्मोन्नति' क्यों है?

A

हम उन्नत होंगे तो हम सुखी रह सकेंगे |

B

हम उन्नत होंगे तो लोग हमारा सम्मान करेंगे |

C

हम उन्नत होंगे तो हमारे पास खूब धन -सम्पति होगी।

D

हम उन्नत होंगे तो हमारे देश का मस्तक ऊँचा होगा।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner