Home
Class 9
BIOLOGY
निमेटोडा, आथ्रोपोडा, सरीसृप, जल स्थलचर औ...

निमेटोडा, आथ्रोपोडा, सरीसृप, जल स्थलचर और पक्षी वर्ग के जन्तुओं की किन्हीं दो-दो विशेषताओं को लिखें। 

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निमेटोडा के जन्तुओं की विशेषताएँ-  
(i) ये छोटे गोल कृमि हैं जिनका शरीर द्विपार्श्व सममित होता है। एस्केरिस नाल गोल कृमि लम्बा होता है।  
(ii) इनका शरीर क्यूटिकिल नामक आवरण से ढंका होता है जिनपर पाचक रसों का प्रभाव नहीं पड़ता है।  
(iii) इनमें श्वसन एवं परिसंचरण तंत्र नहीं पाया जाता है।  
(iv) इनमें नर और मादा अलग-अलग होते हैं अर्थात् ये एकलिंगी होते हैं।  
आथ्रोपोडा के जन्तुओं की विशेषताएँ  
(i) इस समूह के जन्तुओं के पैर खंडित, जोड़दार और प्रायः रोमयुक्त होते हैं (आथ्रो = जोड़दार, पोडा = पैर)।
 (ii) इन जन्तुओं के शरीर सिर, वक्ष और उदर में विभक्त होते हैं।  
सरीसृप के जन्तुओं की विशेषताएँ  
(i) ये शीत-रक्त जन्तु हैं।  
(ii) इनकी त्वचा शुष्क और शल्कयुक्त होती है।  
(iii) ये फेफड़ों की सहायता से साँस लेते हैं।  
(iv) नर और मादा अलग-अलग होते हैं एवं निषेचन आंतरिक होता है।  
जल स्थलचर के जन्तुओं की विशेषताएँ-  
 (i) इनका शरीर सिर, धड़ और पूँछ में विभक्त होता है। मेढक में पूँछ केवल शैशवास्था में पाई जाती है।  
(ii) शरीर में दो जोड़ी पैर पाए जाते हैं। आगे के पैरों में चार अंगुलियाँ पाई जाती हैं जबकि पीछे के पैरों में पाँच अंगुलियाँ पाई जाती हैं।
(iii) त्वचा पर ग्रंथिया पाई जाती हैं परन्तु शल्क नहीं पाए जाते हैं। 
(iv) इनमें श्वसन क्रिया गिल, फेफड़ों, त्वचा अथवा मुख द्वारा होती है। 
(v) इनमें बाहरी कान (कर्ण-पल्लव) नहीं पाए जाते हैं। 
(vi) इनके नेत्रों पर झिल्लियाँ पाई जाती हैं जिन्हें निक्टीटेटिंग झिल्लियाँ या निमेषक पटल कहते हैं।
  पक्षी वर्ग के जन्तुओं की विशेषताएँ 
(i) पक्षी वे रीढ़धारी प्राणी हैं जिनमें द्विपाद चलन होता है, जिनका रक्त उष्ण होता है और जो हवा में रहने के लिए पूर्ण अनुकूलित होते हैं।  
(ii) इनकी अगली टाँगें डैनों में रूपान्तरित होती है और पिछली टाँगें चलने, दौड़ने, तैरने अथवा किसी वस्तु को पकड़ने के लिए पूर्ण अनुकूलित होती है।  
(iii) इनकी हड्डियों में वायु-कोष्ठ पाए जाते हैं जिनके कारण ये हल्के होते हैं।  
(iv) इनके जबड़े चोंच में रूपांतरित होते हैं और चोंच में दाँत नहीं पाए जाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

    VERMA PUBLICATION|Exercise जीवों में विविधता (चित्रात्मक प्रश्न)|12 Videos
  • अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

    VERMA PUBLICATION|Exercise खाद्य संसाधनों में सुधार (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|46 Videos
  • बहुविकल्पीय प्रश्न

    VERMA PUBLICATION|Exercise खाद्य संसाधनों में सुधार (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
VERMA PUBLICATION-दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर-जीवों में विविधता (चित्रात्मक प्रश्न)
  1. निमेटोडा, आथ्रोपोडा, सरीसृप, जल स्थलचर और पक्षी वर्ग के जन्तुओं की किन...

    Text Solution

    |

  2. ब्रायोफाइटा वर्ग के लक्षण लिखें।

    Text Solution

    |

  3. टेरिडोफाइटा की विशेषताओं को लिखें।

    Text Solution

    |

  4. अमीबा के प्रचलन अंग का नाम लिखें।

    Text Solution

    |

  5. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  6. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  7. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  8. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  9. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  10. केंचुए के दिए गए चित्र के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दें- ...

    Text Solution

    |

  11. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  12. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |

  13. ऑक्सीजन गैस का सजीवों के लिए क्या महत्त्व है ?

    Text Solution

    |