Home
Class 6
HINDI
एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घण्टे खान...

एक हाथी दिन के सोलह से अट्ठारह घण्टे खाना खाते हुए बिताता है। एक पूर्ण विकसित हाथी प्रत्येक दिन 137 किग्रा से अधिक खाना खा सकता है। हाथी शाकाहारी पशु है। वे पत्तियाँ, कोमल डण्ठल, जंगली झाड़ियों और पेड़ों के फलों को खा जाते हैं। भारतीय हाथी बाँस के पौधे खाना पसन्द करते हैं। हाथी भोजन और पानी के लिए खोदने तथा पेड़ों की खाल चीरकर अलग करने के लिए अपने दाँतों का उपयोग करते हैं। वे अपनी सँड़ का उपयोग भोजन को अपने मुँह में रखने के लिए करते हैं। हाथी किसी पेड़ को इतना झुका सकता है कि उसका बच्चा उसकी पत्तियाँ खा सके। एक वयस्क हाथी एक दिन में 18 से 26 गैलन पानी पी सकता है। हाथी प्रायः किसानों की फसलें बरबाद कर देते हैं। उन्हें गन्ने खाना पसन्द है, इसलिए किसानों को खेतों की रक्षा करनी पड़ती है। जब किसान हाथियों को देखते हैं, तो जोर-जोर से बहुत शोर करते हैं। कभी तो वे भाग जाते हैं पर प्रायः वे कोई चिन्ता नहीं करते। वें खेतों में आ जाते हैं और गन्ने उखाड़ते हैं। हमें अपने वनों की रक्षा करनी होगी, ताकि हाथियों को उनका भोजन वहीं मिल जाए। तब वे खेतों में नहीं घुसेंगे और फसलों को नष्ट नहीं करेंगे। मनुष्यों को और पशुओं को खुशी से साथ-साथ रहना चाहिए।
निम्नलिखित में से नष्ट करना' का विलोम शब्द कौन-सा है?

A

शोर करना

B

भगाना

C

विरोध करना

D

रक्षा करना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

नष्ट करना का विलोम शब्द रक्षा करना है। अत: विकल्प (4) सही है।
Promotional Banner