Home
Class 6
HINDI
तुलसी का पौधा अधिकांश भारतीय घरों में उग...

तुलसी का पौधा अधिकांश भारतीय घरों में उगाया जाता है। इस बूटी से मधुर गन्ध आती है। इस पौधे की पत्तियों का उपयोग पूजा के लिए होता है और उनमें औषधीय तथा रोगहारी गुण होते हैं। विश्व में तुलसी के कम-से-कम 150 प्रकार हैं। प्राचीन काल में मन्दिरों का उपयोग पथिकों के विश्रामगृह के रूप में होता था। तुलसी का पौधा मन्दिर के बाहर उगाया जाता था, क्योंकि इसमें. प्यास रोकने का विशेष गुण होता है। जब कुछ पत्तियाँ जीभ के नीचे रखी जाएँ, तो थके हुए पथिक,जो पानी ढूँढ रहे होते हैं, उनकी प्यास कम हो जाती है। तुलसी, जिसका मूल निवासं भारत है, 16वीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप पहुंची। यह माना जाता है कि यदि तुलसी के पत्तों का रस शहद के साथ नित्य लिया जाए, तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। चाय के लिए पानी उबालते समय यदि कुछ तुलसी की पत्तियाँ मिला दी जाएँ, तो इसमें विशेष गन्ध और स्वाद आ जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। यह आराम भी पहुँचाती है और तनाव दूर करती है।
शहद और तुलसी का मिश्रण

A

स्वास्थ्य के लिए अहितकर है

B

स्वास्थ्य के लिए हितकर है।

C

हमारे लिए थोड़ा-सा हानिकारक है

D

स्वास्थ्य के लिए थोड़ा-सा लाभकारक है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

अनुच्छेद में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि तुलसी के पत्तों का रस शहद के साथ नित्य लिया जाए, तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
Promotional Banner