Home
Class 6
HINDI
प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़ें और...

प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़ें और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
अपने बीजों, छाल और पत्तियों के औषधीय लाभों के कारण नीम के वृक्ष को गाँव का औषधालय कहा जाता है। संस्कृत में इसे 'अरिष्ट' कहा जाता है, जिसका अर्थ है निर्दोष, नष्ट न होने वाला और पूर्ण। कीटों के नियन्त्रण में नीम का तेल महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और इसका उपयोग मच्छर प्रतिरोधक के विकल्प के रूप में भी किया जा सकता है। नीम के बीजों की खली उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होती है। नीम की पत्तियों का लेप चेचक की चिकित्सा में काम में आता है। नीम की टहनियाँ, जिन्हें सामान्यतः दातून' कहते हैं, गाँवों में दाँत के ब्रुश के रूप में प्रयुक्त होती हैं। मक्खियों और पशुओं की किलनियों पर, उनके नियन्त्रण के लिए, छाल और जड़ों का उपयोग भी चूर्ण के रूप में होता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'निर्दोष' का पर्यायवाची नहीं है?

A

दोष रहित

B

त्रुटिहीन

C

बेजोड़

D

कुरूप

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

"निर्दोष. के पर्यायवाची होते हैं, बेकसूर, बेजोड़ दोषरहित, त्रुटिहीन आदि| अत: .कुरूप. "निर्दोष. का पर्यायवाची नहीं है। कुरूप का अर्थ होता है, जिसका रूप बुरा हो
Promotional Banner