Home
Class 6
HINDI
प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़ें और...

प्रत्येक अनुच्छेद को सावधानी से पढ़ें और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
अजित का जन्मदिन था। उसके.सभी मित्र और सम्बन्धी एकत्र हुए थे। उसे कई भेंट मिली उनमें किताबें, खिलौने और कपड़े थे। अजित की चाची ने उसे एक आश्चर्यजनक भेंट दी। वह था गुलाब का एक पौधा। अजित को चांची की भेंट सबसे अधिक पसन्द आई और.वह भागकर बगीचे में गया और उसे वहाँ रोप दिया। अजित रोज ही उसे सींचता था। वह ज्यों ही सुबह जागता, भागकर देखने जाता कि वह कितना बड़ा हो गया है। एक दिन उसने देखा कि दो छोटी कलियाँ बाहर झाँक रही थीं। वह कलियों को सुन्दर पीला गुलाब बनते देखता रहा। वह प्रसन्न और रोमांचित था। उसने अपनी माँ की मदद से फूल तोड़े। उसने वे पहले दो गुलाब अपनी माँ और बहन को भेंट किए। अजित ने निर्णय किया कि वह अपने बगीचे में और भी पौधे लगाएगा।
जन्मदिन पर अंजित की सबसे अच्छी भेंट थी

A

रेस कार

B

कमीज

C

गुलाब का पौधा

D

किताब

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

जन्मदिन पर अजित के लिए सबसे अच्छी भेंट गुलाब का पौधा था, जो उसे उसकी चाची ने भेंट किया था
Promotional Banner