अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के बोझ को कम | करना कैसे सम्भव होगा?
लिखित उत्तर
Verified by Experts
सामान्यतया अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र का बोझ निम्न विधियों से कम किया जा सकता है (i) खाना पकाने के तेल और वसाओं को नाली में नहीं बहाना चाहिए। ये पाइपों में कठोर पदार्थों की परत जमाकर उन्हें अवरुद्ध कर सकते हैं। खुली नाली में वसा, मृदा के रंधों को बंद कर देती है, जिससे उसकी जल को फिल्टर करने की प्रभाविता कम हो जाती है। तेल और वसाओं को कूड़ेदान में ही फेंके। (ii) पेंट, विलायक, कीटनाशक, मोटर तेल, औषधियाँ आदि रसायन उन सूक्ष्म जीवों को मार सकते हैं, जो जल के शुद्धिकरण में सहायक होते हैं। इसलिए इन्हें नाली में नहीं बहाना चाहिए। (iii) प्रयुक्त चाय की पत्ती, बचे हुए ठोस खाद्य पदार्थ, मृदु खिलौनों, रूई, सैनिटरी टॉवेल आदि को भी कूड़ेदान में ही फेंका जाना चाहिए। ये नालियों को अवरुद्ध कर देते हैं। ऐसे अपशिष्ट ऑक्सीजन का मुक्त प्रवाह नहीं होने देते हैं, जिससे निम्नीकरण का प्रक्रम बाधित होता है। उक्त उपाय अपनाकर अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र का बोझ कम किया जा सकता है।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
अपशिष्ट जल की कहानी
SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न|15 Videos
अपशिष्ट जल की कहानी
SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुचयनात्मक प्रश्न)|12 Videos
जंतुओं और पादपों में परिवहन
SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
SANJEEV PUBLICATION-अपशिष्ट जल की कहानी -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)