वाहित मल में कौन-कौनसी अशुद्धियाँ पाई जाती हैं? इन अशुद्धियों को उदाहरण सहित समझाइए।
लिखित उत्तर
Verified by Experts
वाहित मल घरों, उद्योगों, अस्पतालों, कार्यालयों और अन्य उपयोगों के बाद प्रवाहित किए जाने वाला अपशिष्ट जल होता है। यह द्रवरूपी अपशिष्ट है। यह सामान्यतः एक जटिल मिश्रण होता है, जिसमें निलम्बित ठोस, कार्बनिक और अकार्बनिक अशुद्धियाँ, पोषक तत्त्व, मृतजीवी और रोगवाहक जीवाणु और अन्य सूक्ष्मजीव रेत | होते हैं। इन अशुद्धियों के कुछ सामान्य उदाहरण इस प्रकार हैं कार्बनिक अशुद्धियाँ-मानव मल, जैविक अपशिष्ट पदार्थ, तेल, यूरिया (मूत्र), पीड़कनाशी, शाकनाशी, फल और सब्जी का कचरा आदि। अकार्बनिक अशुद्धियाँ-नाइट्रेट, फॉस्फेट, धातुएँ। पोषक तत्त्व-फॉस्फोरस और नाइट्रोजन युक्त पदार्थ । जीवाणु-हैजा और टायफायड आदि रोग उत्पन्न करने वाले। अन्य सूक्ष्मजीव-पेचिश आदि रोग उत्पन्न करने वाले।
टॉपर्स ने हल किए ये सवाल
अपशिष्ट जल की कहानी
SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|23 Videos
जंतुओं और पादपों में परिवहन
SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|6 Videos
SANJEEV PUBLICATION-अपशिष्ट जल की कहानी -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)