Home
Class 8
BIOLOGY
यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर...

यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तन-
1. लम्बाई में वृद्धि-इस समय शरीर की लम्बी अस्थियों की लम्बाई में वृद्धि होती है और व्यक्ति लम्बा हो जाता है। लगभग 18 वर्ष की आयु तक लड़के व लड़कियाँ अपनी अधिकतम लम्बाई प्राप्त कर लेते हैं, जो आनुवंशिक जीन पर निर्भर करती है।
2. शारीरिक आकृति में परिवर्तन-लड़कों में कंधे फैलकर चौड़े हो जाते हैं और लड़कियों की कमर का निचला भाग चौड़ा हो जाता है। लड़कों में शारीरिक पेशियाँ लड़कियों की अपेक्षा सुस्पष्ट एवं गठी दिखाई देती हैं।
3.स्वर में परिवर्तन-लड़कों का स्वरयंत्र विकसित होकर बड़ा हो जाता है और कभी-कभी आवाज भर्राने या फटने लगती है। लड़कियों का स्वरयंत्र अपेक्षाकृत छोटा और स्वर उच्चतारत्व वाला होता है।
4. स्वेद एवं तैलग्रन्थियों में वृद्धि-किशोरावस्था में इनका स्राव बढ़ जाता है, जिससे कुछ व्यक्तियों में चेहरे पर फुसियाँ एवं मुँहासे आदि हो जाते हैं।
5. जनन अंगों का विकास-नर जननांग विकसित हो जाते हैं। वृषण से शुक्राणुओं का उत्पादन प्रारम्भ हो जाता है। लड़कियों में अण्डाशय के आकार में वृद्धि होती है तथा अण्ड परिपक्व होने लगते हैं। अण्डाशय से अण्डाणुओं का निर्मोचन भी प्रारम्भ हो जाता है।
6. मानसिक, बौद्धिक एवं संवेदनात्मक परिपक्वताकिशोर अधिक स्वतंत्र तथा सचेत होते हैं । इस समय सीखने की क्षमता सर्वाधिक होती है। कभी-कभी परिवर्तनों की वजह से किशोर अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किशोरावस्था की ओर

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise पाठ्यपुस्तक के प्रश्न (सही विकल्प चुनिए)|3 Videos
  • किशोरावस्था की ओर

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुचयनात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • किशोरावस्था की ओर

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • कोशिका संरचना एव प्रकार्य

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|3 Videos
SANJEEV PUBLICATION-किशोरावस्था की ओर-पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
  1. शरीर में होने वाले परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी अंतःस्रावी ग्रन्थियों द...

    Text Solution

    |

  2. किशोरावस्था को परिभाषित कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. ऋतुस्त्राव क्या है? वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. यौवनारम्भ के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।

    Text Solution

    |

  5. दो कॉलम वाली एक सारणी बनाइए जिसमें अंतःस्त्रावी ग्रंथ्ियों के नाम तथा ...

    Text Solution

    |

  6. लिंग हार्मोन क्‍या हैं ? उनका नामकरण इस प्रकार क्‍यों किया गया ? उनके ...

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर टिप्पणी लिखिए ऐडॅम्स ऐपॅल

    Text Solution

    |

  8. गौण लैंगिक लक्षण।

    Text Solution

    |

  9. निम्न पर टिप्पणी लिखिए गर्भस्थ शिशु में लिंग निर्धारण।

    Text Solution

    |

  10. शब्द पहेली-शब्द बनाने के लिए संकेत संदेश का प्रयोग कीजिए-

    Text Solution

    |

  11. अनुकूलन विकास की प्रक्रिया को समझाइए।

    Text Solution

    |