Home
Class 8
CHEMISTRY
किन विभिन्न विधियों द्वारा जल का संदूषण ...

किन विभिन्न विधियों द्वारा जल का संदूषण होता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निम्नलिखित विधियों द्वारा जल का संदूषण होता है -
(1) तेल निकलने के समय पेट्रोलियम के समुद्र में रिसने से तथा जहाजों के संचालन से समुद्री जल का प्रदूषित होता है।
(2) नाभिकीय रिएक्टर संयंत्रों से निकलने वाला कचरा भी जल को प्रदूषित करता है।
(3) विद्योगिक इकाइयाँ हानिकारण रसायनो को नदियों तथा नालो में प्रवाहित कर देते है इससे जल प्रदूषण होता है।
(4)खेतो में फसलों की सुरक्षा के लिए उपयोग किये गए पीड़कनाशी जल में घुलकर खेतो से जलाशय में चले जाते है इससे जलाशयों में शैवाल उग आते है क्योंकि ये रसायन शैवालों की वृद्धि में सहायक है। ये शैवाल जब मर जाते है तो जीवाणु की मात्रा में वृद्धि हो जाती है जो जल में ऑक्सीजन की मात्रा कम कर देते है , जिससे जलीय जीव मर जाते है व इससे जल का प्रदूषण होता है।
(5) अनुपचारित मॉल सीधे ही जल में प्रवाहित कर देने से जल प्रदूषित हो जाता है। विद्युत संयंत्रों तथा उद्योगों से छोड़ा गया गर्म जल भी जल संदूषण का कारण है।
Promotional Banner