Home
Class 8
CHEMISTRY
वायु प्रदूषण से क्या आशय है ? वायु प्रदू...

वायु प्रदूषण से क्या आशय है ? वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों का उल्लेख कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वायु में ऑक्सीजन , नाइट्रोजन तथा कार्बन डाइ ऑक्साइड तथा अन्य गैंसे एक निश्चित अनुपात में होती है। इनके अनुपात में असंतुलन की स्थिति को वायु प्रदूषण कहते है। वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव इस प्रकार है -
(1)वायु प्रदूषण जीवो के श्वसन तंत्र को प्रभावित करके ब्रोंकाइटिस ,दमा ,फेफड़ो का कैंसर तथा न्यूमोनिया जैसे रोग उत्पन्न करता है।
(2)वायु प्रदूषण से ओजोन परत का अवक्षय होता है जिससे सूर्य के प्रकाश की पराबैंगनी विकिरणें पृथ्वी पर पहुंचकर आँखों तथा प्रतिरक्षी तंत्र को नुकसान पहुंचाती है एवं त्वचा कैंसर हो जाता है
(3)कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी विषैली गैस शरीर में पहुंचकर रुधिर में ऑक्सीजन वाहक क्षमता को घटा देती है।
(4) वायु प्रदूषण अम्ल वर्षा तथा विश्व उष्णन के लिए भी उत्तरदायी है।
Promotional Banner