Home
Class 11
BIOLOGY
उदाहरण के साथ व्याख्या करें: वृहत पोषक, ...

उदाहरण के साथ व्याख्या करें: वृहत पोषक, सूक्ष्म पोषक, हितकारी पोषक, आविषि तत्व और अनिवार्य तत्व ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वृहत् पोषक- ये पोषक पादप के सामान्यत, शुष्क पदार्थ का `1` से `10` मि. ग्राम/लीटर की सांद्रता से विद्यमान होते हैं। इस श्रेणी में आने वाले तत्व कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, फॉस्फोरस, सल्फर, पोटैशियम, कैल्सियम और मैग्नीशियम हैं।
सूक्ष्म पोषक--इनकी बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है ( `0.1` मि. ग्राम/लीटर शुष्क भार के बराबर या उससे क़म) । इनके अंतर्गत लौह, मैंगनीज, तांबा, मॉलिब्डेनम, जिंक, बोरोन, क्लोरीन और निकल आते हैं।
हितकारी पोषक--कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो लाभकारी होते हैं, जैसे कि सोडियम, सिलिकॉन, कोबाल्ट तथा सिलिनियम। ये उच्च श्रेणी के पौधों के लिये अनिवार्य होते हैं।
आविष तत्व--वैसे सूक्ष्म पोषकों की आवश्यकता न्यून मात्रा में होती है, परन्तु कुछ कमी से भी अपर्याप्तता के लक्षण तथा अल्प वृद्धि आविषता उत्पन्न होती है या यों कहें कि सान्द्रताओं के संकीर्ण परिसर में ही कोई तत्व अनुकूलतम होता है। किसी खनिज आयन की वह सांद्रता जो ऊतकों के शुष्क भार में `10` प्रतिशत की कमी करे, उसे आविष माना गया है। इस तरह की क्रांतिक सान्द्रता विभिन्न सक्ष्ममात्रिक तत्वों के बीच भिन्न होती है । आविषता के लक्षणों की पहिचान मुश्किल होती है। अलग-अलग पादपों के तत्वों की आविषता स्तर भिन्न होती है। कई बार किसी एक तत्व की अधिकता दूसरे तत्व के अधिग्रहण को अवरुद्ध करती है। उदाहरण के लिये, मैंगनीज की आविषता के मुख्य लक्षण हैं-भूरे धब्बों का आविर्भाव, जो कि क्लोरिटिक शिराओं द्वारा घिरी रहती है। यह जानना अनिवार्य है कि लौह एवं मैग्नीशियम के साथ मैंगनीज अंतर्ग्रहण तथा मैग्नीशियम के साथ एंजाइम्स में जुड़ने के लिये प्रतियोगिता करता है। मैंगनीज स्तंभशीर्ष में कैल्सियम स्थानांतरण को भी बाधित करता है। इसलिए मैंगनीज की अधिकता से लौह, मैग्नीशियम और कैल्सियम की कमी हो जाती है। अतः जो लक्षण हमें मैंगनीज की कमी से प्रतीत होते हैं, वे वास्तव में लौह, मैग्नीशियम और कैल्सियम की कमी से होते है।
अनिवार्य तत्व-अनिवार्य तत्वों को उनके विविध कार्यों के आधार पर सामान्यतः चार श्रेणियों में बांटा जा सकता है। ये श्रेणियाँ है-
(1) अनिवार्य तत्व जैव अणुओं के घटक हैं, अतः कोशिका के रचनात्मक तत्व हैं, जैसे—कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन।
(2) अनिवार्य तत्व जो पौधों की ऊर्जा से संबंधित रासायनिक यौगिकों के घटक हैं, जैसे पर्णहरित में मैग्नीशियम और ATP में फॉस्फोरस।
(3) अनिवार्य तत्व जो एंजाइमों को सक्रिय या बाधित करते हैं जैसे `Mg++` राइबुलोस बाईफॉस्फेट कार्बोक्सीलेज-ऑक्सीजिनेस और फॉस्फोइनॉल पाइरुवेट कॉर्बोक्सिलेस दोनों को सक्रिय करता है। ये दोनों एन्जाइम प्रकाश-संश्लेषणीय कार्बन स्थिरीकरण में बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। `Zn++` ऐल्कोहॉल डिहाइड्रोजिनेस को क्रियाशील करता है तथा Mo नाइट्रोजन उपापचय के दौरान नाइट्रोजिनेस को क्रियाशील करता है।
(4) कुछ अनिवार्य तत्व कोशिका के परासरणी विभव को बदलते हैं। पोटैशियम रंध्रों के खुलने व बंद होने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( रिक्त स्थान पूर्ति )|10 Videos
  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( सत्य असत्य )|10 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न |25 Videos
  • गमन एवं संचलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रत्योगी परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न |22 Videos
SANJEEV PUBLICATION-खनिज पोषण -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. उदाहरण के साथ व्याख्या करें: वृहत पोषक, सूक्ष्म पोषक, हितकारी पोषक, आ...

    Text Solution

    |

  2. हरे पौधों में मैग्नीज का सपरिभाषित कार्य है-

    Text Solution

    |

  3. पादपों द्वारा लौह का अवशोषण निम्नलिखित में से किस रूप में होता है?

    Text Solution

    |

  4. नाइट्रोजन एवं पोटैशियम की कमी के लक्षण सर्वप्रथम दिखायी देते हैं-

    Text Solution

    |

  5. पादपों में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है

    Text Solution

    |

  6. मूलशीर्ष की वृद्धि के लिए निम्न में से क्या आवश्यक है

    Text Solution

    |

  7. सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए -

    Text Solution

    |

  8. अपनी कार्यशीलता के लिए कार्बोक्सीपेप्टाइडेज के लिए एक सहकारक का कार्य ...

    Text Solution

    |

  9. निम्न में से किस तत्व का जैविकीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण में महत्वपूर्ण यो...

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व वर्ग सूक्ष्म तत्व के रूप में पौधों ...

    Text Solution

    |

  11. पादप भस्म एक सूचक होती है-

    Text Solution

    |

  12. अधिकांश पौधे मृदा से नाइट्रोजन किस रूप में प्राप्त करते हैं ?

    Text Solution

    |

  13. फली की जड़ ग्रन्थियों में कौन-सा एंजाइम पाया जाता है, जो नाइट्रोजन को अ...

    Text Solution

    |

  14. नाइट्रोजिनेज की क्रिया के लिए आवश्यकता होती है-

    Text Solution

    |

  15. लैग्युमिनस पादपों द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिये निम्न में कौनसा आ...

    Text Solution

    |

  16. कीटभक्षी पौधे सामान्यत: उस मृदा में वृद्धि करते हैं, जिसमें न्यूनतम हो...

    Text Solution

    |

  17. Text Solution

    |

  18. पादप वृद्धि के लिए अधिक मात्रा में आवश्यक खनिज कौन से हैं

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में से किस एक को सही मिलाया गया है

    Text Solution

    |